Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 13 नई फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की अधिसूचना जारी

Haryana News: नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 13 नई फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की अधिसूचना जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए 13 नई फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य ड्रग्स तस्करी और नशे से संबंधित मामलों का जल्द निपटारा करना है, ताकि दोषियों को समय पर सजा मिल सके और समाज में नशे के खिलाफ मजबूत संदेश जाए। जारी अधिसूचना के अनुसार, सिरसा में 6 और फतेहाबाद में 2 नई फास्ट ट्रैक विशेष अदालतें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा अन्य जिलों में भी आवश्यकतानुसार अदालतों का गठन किया जाएगा। इन नई अदालतों के गठन के बाद हरियाणा में फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों की कुल संख्या 21 हो जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

Also read: हरियाणा में बिजली निगम के रिटायर्ड SE की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव

नशे की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम

हरियाणा सरकार लगातार नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई कर रही है। नई फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast