Search KhabarFast

Press ESC to close

Bike Chalan: इस बाइक के पेंडिंग मिले 93 चालान, 2,29,00 की राशि बकाया, देखते ही बाइक चालक का चकरा गया माथा, बाइक इम्पाउंड

Bike Chalan: इस बाइक के पेंडिंग मिले 93 चालान, 2,29,00 की राशि बकाया, देखते ही बाइक चालक का चकरा गया माथा, बाइक इम्पाउंड

Bike Chalan: गुरुग्राम पुलिस ने आज ऐसे बाइक को इम्पाउंड किया है, जिसके एक दो नहीं बल्कि 93 चालान पेंडिंग थे। इस बाइक पर चालान की करीब 229000 की राशि बकाया था। जिसके बाद पुलिस ने इसका रिकॉर्ड खंगाला तो हैरान रह गए। पुलिस ने बाइक को इम्पाउंड कर दियाहै।

गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी व समय रहते भुगतान करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 11.06.2026 को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा विशेष चालान अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, जिसमें जोनल अधिकारी सेक्टर-4/7 चौक सहायक उप निरीक्षक मदनपाल ने अपने साथ मौजूद सिपाही रोबिन व अन्य यातायात पुलिस कर्मचारियों की सहायता से एक मोटरसाइकिल को चेकिंग के दौरान रुकवाया।

जांच करने पर उक्त मोटरसाइकिल पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 93 चालान लंबित पाए गए। इनमें मुख्यतः बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा जेब्रा क्रॉसिंग नियमों का उल्लंघन करने संबंधी चालान शामिल थे। इन सभी लंबित चालानों की कुल जुर्माना राशि 2,29,000 रुपये बकाया पाई गई। जो वाहन चालक से वाहन संबंधित कागजात मांगे गए जिन्हें वो प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा वाहन को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।

यातायात पुलिस गुरुग्राम आप सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें तथा अपने वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें। बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं, जिससे पुलिस को शरारती/अपराधिक/असामाजिक तत्वों की पहचान करने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिल सके।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : इन कॉलेजों से डिग्री लेने वाले छात्र नहीं कर सकेंगे हरियाणा में डॉक्टरी, यहाँ देखें सरकार द्वारा जारी लिस्ट

Haryana news : हरियाणा में एमबीबीएस कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आठ विदेशी मेडिकल कालेजों से

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से बीकानेर जाने वाली स्पेशल बस सेवा, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दिल्ली से बीकानेर समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast