Uttarakhand News: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को प्रेरणादायी और ऊर्जावान बताया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमेशा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन सभी को विकास और सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में 35 दलों के 75 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास जताते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारत आज एक ऐतिहासिक और गौरवशाली कालखंड का साक्षी है, जहां सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
Also read: Uttarakhand News: सीएम धामी ने जनता को दिया बड़ा उपहार, इन जिलों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” के संकल्प को नई गति मिली है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” आज जन-जन के विश्वास का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि एनडीए कॉन्क्लेव केवल एक राजनीतिक बैठक नहीं, बल्कि भारत के विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प को मजबूत करने वाला मंच है।