Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर टक्कर में युवक की मौत

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर टक्कर में युवक की मौत

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भिवानी से जमालपुर जा रही कार और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत 31 वर्षीय युवक विकास की मौत हो गई। हादसे के बाद विकास का कई अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 31 वर्षीय विकास अपने चाचा के साथ कार में भिवानी से जमालपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विकास को तुरंत भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद विकास का इलाज मेदांता अस्पताल और फिर चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भी चला।

Also read: Bike Chalan: इस बाइक के पेंडिंग मिले 93 चालान, 2,29,00 की राशि बकाया, देखते ही बाइक चालक का चकरा गया माथा, बाइक इम्पाउंड

जांच में जुटी पुलिस 

जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपचार के बाद विकास को घर ले जाया गया था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद उसे दोबारा भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से बीकानेर जाने वाली स्पेशल बस सेवा, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दिल्ली से बीकानेर समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्पेशल बस सेवा, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दिल्ली से लखनऊ जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है।

मध्य प्रदेश में रीवा में पैसा डबल करने का झांसा, 200 महिलाओं से 100 करोड़ की ठगी का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

MP News: मध्य प्रदेश में रीवा में जिले के समान थाना क्षेत्र से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 200 महिलाओं ने एक निजी स्कूल संचालिका और उसके पति पर निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast