Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, AFSO और इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Haryana news : हरियाणा में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, AFSO और इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Haryana news : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गाज गिर गई है। विभाग ने दोनों ही अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से नीमवाला की राइस मिल में धान स्टॉक गड़बडी मामले में AFSO और इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के मुताबिक पिहोवा के नीमवाला में चौधरी राइस मिल में फिजिकल वैरिफिकेशन के दौरान धान के स्टॉक में गड़बड़ी मिली थी। जिसके बाद जांच में पता चला कि मिल मेंं करीब 25 हजार क्विंटल धान गायब है। जिसकी अनुमानित कीमत छह लाख रुपये है।

पिछले सीजन में विभाग ने चौधरी राइस मिल को कस्टम मिलिंग के लिए करीब 39 हजार क्विंटल धान दिया था। इस धान से तैयार चावल (सीएमआर) की आपूर्ति मिलर को भारतीय खाद्य निगम (FCI) को करनी थी। 25 नवंबर को मुख्यालय की गठित टीम ने AFSO करनाल की अध्यक्षता में मिल की PV की थी। उस समय रिकॉर्ड और स्टॉक में कोई कमी नहीं पाई गई थी।

इस साल 17 मार्च को डीएफएससी कार्यालय के निर्देश पर ASFO शाहाबाद राजीव सैनी और आईएफएस गौरव अरोड़ा की टीम ने दोबारा फिजिकल वेरिफिकेशन की। जांच के दौरान मिल में करीब 24 हजार क्विंटल धान कम मिला। स्टॉक में इतनी बड़ी कमी सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

 

 


 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : इन कॉलेजों से डिग्री लेने वाले छात्र नहीं कर सकेंगे हरियाणा में डॉक्टरी, यहाँ देखें सरकार द्वारा जारी लिस्ट

Haryana news : हरियाणा में एमबीबीएस कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आठ विदेशी मेडिकल कालेजों से

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से बीकानेर जाने वाली स्पेशल बस सेवा, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रोडवेज की दिल्ली से बीकानेर समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast