Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana : हरियाणा में क्लर्क भर्ती के नए नियम लागू, जानें क्या-क्या हुए बड़े बदलाव

Haryana : हरियाणा में क्लर्क भर्ती के नए नियम लागू, जानें क्या-क्या हुए बड़े बदलाव

Haryana : हरियाणा सरकार ने राज्य के क्लर्कों के लिए ‘हरियाणा क्लेरिकल (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम-2026’ लागू कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद 3 जून को इसे राजपत्र (गजट) में प्रकाशित किया गया। नए कानून के लागू होने के साथ ही क्लर्कों की भर्ती, पदोन्नति और तबादलों से जुड़े नियम बदल जाएंगे। नए प्रावधानों के अनुसार क्लर्कों का तबादला प्रदेश सरकार के किसी भी विभाग में, राज्य के भीतर या बाहर किया जा सकेगा। आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को केंद्र सरकार अथवा अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में प्रतिनियुक्ति पर भी भेजा जा सकेगा।

ये है भर्ती का नया फॉर्मूला

65 प्रतिशत पद सीधे भर्ती से भरे जाएंगे।
30 प्रतिशत पद पदोन्नति (पदोन्नति कोटा) से भरे जाएंगे।
5 प्रतिशत नियुक्तियां अनुकंपा आधार (आश्रितों को नौकरी) पर की जाएंगी।
ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति की शर्तें

Also read: हरियाणा में प्रेम विवाह के एक साल बाद गर्भवती महिला की मौत, नहर से मिला शव

ग्रुप-डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नति पाने के लिए कई शर्तें पूरी करनी होंगी। इनमें:

न्यूनतम 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा पूरी हो चुकी हो।
पिछले रिकॉर्ड में 70 प्रतिशत या उससे अधिक ‘गुड’ या ‘वेरी गुड’ एसीआर हो।
कोई विभागीय या न्यायिक जांच लंबित न हो।
एसईटीसी पार्ट-1 परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

सीधी भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आयु और शैक्षणिक योग्यता में निर्धारित मानदंड पूरे करने होंगे। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का न्यूनतम 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। साथ ही, मैट्रिक (10वीं) स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन अनिवार्य रहेगा।

नए कानून के लागू होने से राज्य में क्लर्कों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा स्पष्टता आने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब में BJP कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, दीवार पर मिले आग के निशान; कानून-व्यवस्था पर उठ रहा सवाल

पंजाब के संगरूर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय पर सोमवार तड़के कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार्यालय की बाहरी दीवार पर आग लगने के निशान मिले हैं।

राज्यपाल ने राजकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक ली पारदर्शी परीक्षा, बोले- राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित युवा तैयार करें विश्वविद्यालय

Uttrakhand News: कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विश्वविद्यालयों की प्रमुख उपलब्धियों, उनकी चुनौतियों और शोध एवं अनुसंधान कार्यों और विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पर्यावरण के अनुकूल होंगे परिवहन, CM धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Uttarakhand Clean-Fuel Vehicles: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 28 जुलाई मंगलवार को मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता संक्रमण नीति-2024 के तहत छह प्राथमिक लाभार्थी वाहन मालिकों को पूंजी अनुदान और प्रोत्साहन सब्सिडी के चेक वितरित किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast