Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में रेखा सरकार का बड़ा फैसला, 2500 रुपये महीना लक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी

दिल्ली में रेखा सरकार का बड़ा फैसला, 2500 रुपये महीना लक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी

 Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। पहले इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना था, जिसे अब बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया है। सरकार की योजना है कि इस योजना की शुरुआत रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 के आसपास की जाए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी। सरकार योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी, जहां पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कौन महिलाएं होंगी पात्र?

-दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।
-योजना का लाभ लेने वाली महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
-महिला और उसका परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
-परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-एक परिवार से केवल एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा। 
-प्राथमिकता परिवार की सबसे बड़ी महिला को दी जाएगी। 
-लाभ लेने वाले परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगी दिशा

सरकार के अनुसार, यह योजना दिल्ली की उन महिलाओं के लिए मददगार साबित होगी जो आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायता मिलेगी। योजना के लिए आवेदन शुरू होने के बाद पात्र महिलाओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और सत्यापन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी करेगी। दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर सरकार का कहना है कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे हजारों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। 

Also read: ‘सिर्फ 2 साल बाद ही पेपर लीक की घटना...', कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 2024 के एंटी-पेपर लीक कानून पर उठाए सवाल; सरकार को घेरा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारि, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इश दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के भूस्खलन का खतरा बनाए हुआ। इस लेकर मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी लेने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast