Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में प्रेम विवाह के एक साल बाद गर्भवती महिला की मौत, नहर से मिला शव

हरियाणा में प्रेम विवाह के एक साल बाद गर्भवती महिला की मौत, नहर से मिला शव

Yamunanagar Suicide: हरियाणा के यमुनानगर जिले में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली 24 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किया गया। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है, जो छह महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के पिता चंद्रपाल की शिकायत पर पति मनीष कश्यप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, गांव बाकरपुर निवासी चंद्रपाल की बेटी शिवानी ने फरवरी 2025 में रतनपुरा निवासी मनीष के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह अंतरजातीय होने के कारण शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था और मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और शिवानी अपने ससुराल में रहने लगी।

मायके पक्ष ने लगाया आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही शिवानी को पति और सास द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिवार के अनुसार, शिवानी अपनी मां से फोन पर बातचीत के दौरान अक्सर परेशानियों का जिक्र करती थी। पिछले कुछ समय से उसकी बातचीत भी कम हो गई थी। परिजनों को गुरुवार शाम सूचना मिली कि शिवानी ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया और करीब एक घंटे बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया।

शिवानी का सोशल मीडिया पोस्ट 

शिवानी की मौत के बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए कुछ पोस्ट भी चर्चा में हैं। इन पोस्टों में रिश्तों को लेकर निराशा, दुख और मानसिक पीड़ा झलकती है। परिवार का कहना है कि ये संदेश उसकी मानसिक स्थिति को दर्शाते हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच बहस की स्थिति बनने पर पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। कई घंटे की बातचीत के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also read: हरियाणा के पानीपत अस्पताल के लिए 219 पदों को मंजूरी, कुरुक्षेत्र के थाना उप-स्वास्थ्य केंद्र का होगा पीएचसी में अपग्रेडेशन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast