Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: 'मेरी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं’ BJP विधायक के बयान से हरियाणा की सियासत गरमाई

HARYANA NEWS: 'मेरी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं’ BJP विधायक के बयान से हरियाणा की सियासत गरमाई

HARYANA NEWS: हरियाणा के कैथल के पूंडरी से BJP विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैंकि हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि पूंडरी के सार्वजनिक कार्यक्रम है।16फरवरी को विधायक नगरपालिका कार्यालय में अधिकारियों से बैठक करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की। जिसके बाद विधायक ने माइक लेकर खरी-खरी बातें कहीं।

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि संभल जाओ। ये जनता का पैसा है, मैं खाने नहीं दूंगा। मैंने पहले भी बोला है। जो खाएगा वो बचेगा नहीं। उसे छोड़ूंगा नहीं। अगर आप अच्छे काम करोगे तो दिन-रात आपके लिए खड़ा हों। अगर गलत चलोगे मेरे आप दुश्मन हो।अपने मतलब के लिए आए हैं उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरी पार्टी में सब दूध के धुले हैं। ऐसे-ऐसे गंदे लोग आए हुए हैं, दूसरी पार्टी छोड़कर मेरी पार्टी में घुसे हैं। अपने मतलब के लिए आए हैं। अगले 5 साल अपने मतलब निकालेंगे। फिर जैसे भी कोई सिस्टम होगा, भाग जाएंगे। ये तेरे न मेरे, न पार्टी के ये सिर्फ मतलब के होते हैं और ऐसे इंसानों से हमें बचना चाहिए।

बयानों को लेकर चर्चा में रहते है विधायक सतपाल जांबा

आपको बता दें कि विधायक सतपाल जांबा अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। साल 2024 में एक कार्यक्रम के दौरान सरपंचनी को बुला दो, हमें भी थोड़ी फीलिंग आ जाएगी कि हमें भी कोई देखने आया है। जिसके बाद काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया था। फिर बाद उन्होंने माफी मांगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast