Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Job : हरियाणा में इन पदों पर निकली नौकरी, इस दिन तक करें आवेदन

Haryana Job : हरियाणा में इन पदों पर निकली नौकरी, इस दिन तक करें आवेदन

Haryana Job : हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ (DCS) और जिला गणित विशेषज्ञ (DMS) पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह अवसर केवल सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित PGT शिक्षकों के लिए है। डीएसएस के 22 और डीएमएस के कुल 21 पदों पर चयन किया जाएगा, हालांकि पदों की संख्या में बदलाव संभव है।

आवेदन करने वाले शिक्षक के पास संबंधित विषय में कम से कम पांच वर्ष का अध्यापन अनुभव होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की विभागीय जांच, चार्जशीट या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

Also read: Haryana news : हरियाणा में किसान जागरूकता शिविर का किया आयोजन, प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कुल 50 अंकों की होगी। इसमें 40 अंकों की लिखित रीजनिंग परीक्षा और 10 अंकों का इंटरव्यू शामिल रहेगा। 
चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक शिक्षक अपने एमआईएस लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर अनिल विज ने दी बधाई, केजरीवाल-सुरजेवाला के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोल्ड जीतकर क्रिकेट टीम ने भारत के तक में और सितारे लगा दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सुरजेवाला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

Haryana News: पंजाब से अगवा ट्रक ड्राइवर को अंबाला में छुड़ाया, निजी बस स्टाफ की सूझबूझ से बची जान

Haryana News: हरियाणा के अंबाला के नग्गल पुलिस टीम और डायल 112 की टीम ने पंजाब से अपहरण किए गए ट्रक ड्राइवर को राम दलाल कंपनी की निजी बस के स्टाफ ने छुड़वाया है। मामला दरअसल मामूली गाड़ी टच होने का है। आपको बतादें की पंजाब के रोपड़ इलाके में अमृतसर आ रहे एक ट्रैक्टर के पीछे राम दलाल टूरिस्ट कंपनी की बस टकरा जाती है इस दौरान बस का साइड शीशा टूट जाता है जिसको लेकर ट्रक ड्राइवर ने कहा कि उसकी गलती नहीं है।

हरियाणा के रेवाड़ी के दो होटलों में पुलिस की रेड से हड़कंप, हिरासत में 7 युवतियां और 4 युवक

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग दो होटलों में छापेमारी की। पुलिस ने दोनों स्थानों से 7 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast