Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: मामूली बात पर भड़के चाचा ने भतीजी और भतीजे पर किया चाकू से हमला, आरोपी हुआ फरार

HARYANA NEWS: मामूली बात पर भड़के चाचा ने भतीजी और भतीजे पर किया चाकू से हमला, आरोपी हुआ फरार

Faridabad Crimeहरियाणा के फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड चौकी क्षेत्र के श्रद्धानंद कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की आपस में ही किसी बात को लेकर के झगड़ा हो गया। जिसमें चाचा ने अपने दो भतीजियों पर चाकू से हमला कर उन्हें पूरी तरीके से घायल करके फरार हो गया। घायलों को परिजनों ने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनकी हालत अब स्थिर है।

श्रद्धानंद कॉलोनी में रहने वाली दयावती ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं एक का नाम किरण है जिसकी उम्र 17 साल है और बेटा बंटी जिसकी 23 साल उम्र है। 8:00 के आसपास उनका देवर सतीश घर में आता है और गली गलौच करते हुए दोनों बच्चों से झगड़ने लग जाता है। दयावती ने कहा कि जब अपने देवर सतीश से वह पूछती हैं कि किस बात को लेकर के झगड़ रहा है तो वह कुछ नहीं बताता बस इतना कहता है किरण ने एक लड़के को फोन किया है और उसने फोन क्यों किया इसी बात को लेकर के गाली गलौज करने लगा और अपने घर से चाकू लेकर आया और हाथापाई करते हुए उसने पहले किरण पर हमला किया चाकू किरण के सीधे हाथ के कलाई पर लग गई जिससे वह घायल हो गई जब बेटा बंटी झगड़े को देखते हुए आया तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया खूब गाली गलौज की और बंटी के पीठ पर दो बार चाकू से हमला कर उसके भी गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे बंटी बेहोश हो गया और नीचे जमीन पर गिर गया। चाकू से बंटी के शरीर पर बहुत बड़ा काटने का निशान बन गया है और उसके करीब 25 से 30 शरीर पर टांके आए हैं। दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

हमले के बाद फरार हुआ चाचा  

दोनों बच्चों की मां दयावती ने कहा कि बस एक फोन करने को लेकर के उनके देवर ने झगड़ा किया और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया है। झगड़े के दौरान देवरा सतीश को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं समझा और बच्चों पर हाथ में लिए बड़े चाकू से उन पर हमला करके फरार हो गया। छोटी बेटी किरण की हालत ठीक है लेकिन बड़े बेटे के शरीर पर गंभीर चोट लगी है उसकी हालत अब स्थिर है पुलिस को फोन करके सूचना दे दी गई है लेकिन अभी देवर उनका सतीश फरार है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के एक बड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है। उसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया।

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौतमपुरी में एक महिला की कथित तौर पर कैंची से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अख़तरजहां के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सलीम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार! शख्स ने पहले की जीवनसाथी की हत्या, फिर कार में घंटों घूमाता रहा शव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में पति-पत्नी के रिश्तों के तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घंटों तक कार में घूमाता रहा। हालांकि, आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast