Search KhabarFast

Press ESC to close

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई तेजी, जाने आपके शहर में पेट्रोल- डीजल का नया रेट

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई तेजी, जाने आपके शहर में  पेट्रोल- डीजल का नया रेट

Petrol-Diesel Price : भारतीय बाजार में इन दिनों  पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसके चलते आमजन को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। लेकिन भारतीय बाजार पर अभी तक इसका कोई असर नहीं पड़ा।

भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज सोमवार , 22 जून 2026 को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी तरफ कच्चे तेल के दामों में आज फिर से बढ़ोतरी हुई है लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं।

Also read: LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले एक महीने में भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बार दाम बढ़ाए थे। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का दाम 95.20 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का दाम 99.02 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का दाम 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का दाम 97.83 रुपये  प्रति लीटर है।


ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

LPG उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गैस कनेक्शन और सप्लाई से जुड़े नए नियमों के तहत कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना जरूरी हो सकता है। यदि उपभोक्ता समय रहते जरूरी अपडेट, KYC या सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनकी LPG सप्लाई या सिलेंडर बुकिंग प्रभावित हो सकती है।

Aaj Ka Mausam: 70 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, इन 12 राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा; IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 15 घंटों के लिए 12 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी ओर 5 राज्यों में हीटवेव का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast