Search KhabarFast

Press ESC to close

सिर्फ एक मिनट की देरी और छूट गया एग्जाम, NEET Re-Exam में लेट पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, फूट-फूटकर रोने लगे छात्र

सिर्फ एक मिनट की देरी और छूट गया एग्जाम, NEET Re-Exam में लेट पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, फूट-फूटकर रोने लगे छात्र

NEET Exam Entry Rules:  आज 21 जून को NEET UG 2026 का री-एग्जाम पूरे देश में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा है। ये परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शुरु हो चुकी है, जो शाम 5.15 बजे तक होगी। इस बार 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया गया है। लेकिन इस बीच कई छात्र-छात्रा ऐसे भी हैं, जो एग्जाम में बैठ भी नहीं पाएं। कारण था - सिर्फ चंद मिनट की देरी।

दरअसल, NEET के री-एग्जाम में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सख्त नियमों का पालन किया जा रहा है। इस बार सभी एग्जाम सेंटरों के गेट समय पर बंद कर दिए गए हैं। जिस वजह से एंट्री न मिलने पर कई छात्राएं रोते-बिलखते नजर आईं। मालूम हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के सख्त नियमों के तहत एग्जाम सेंटर के गेट सुबह 11 बजे से खुले और दोपहर 1:30 बजे बंद होने थे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

Also read: NEET परीक्षा के दौरान छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता, एयरपोर्ट पर रुके रहे पीएम मोदी

1-2 मिनट को देरी पर भी नहीं मिली एंट्री

भोपाल के एक केंद्र पर 1-2 मिनट लेट पहुंची छात्राओं को गेट पर ही रोक लिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई छात्राएं एग्जाम सेंटर के गेट के बाहर खड़ी रोती हुई दिखाई दे रही हैं। बार-बार अंदर जाने की गुहार लगा रही थीं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती से मना कर दिया। ऐसा ही एक मामला मुंबई के एक सेंटर से भी सामने आया है, जहां दो मिनट की देरी पर एक छात्रा को एंट्री नहीं मिली।

कर्नाटक से भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है। इन सभी वीडियो में सभी बच्चों का यही कहना है कि वे सिरेफ एक-दो मिनट देर से एग्जाम सेंटर पहुंचे। लेकिन तब-तक गेट बंद कर दिए गए थे। बार-बार बोलने पर भी किसी ने गेट ने खोला। इस दौरान कुछ बच्चों ने हंगामा भी किया, लेकिन सेंटर की सिक्योरिटी टस से मस नहीं हुई।

NTA की सख्त गाइडलाइन

दरअसल, NTA ने अपनी गाइडलाइन में भी साफ कहा है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र-छात्राओं को एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए समय पर अपने सेंटर पहुंचे। तो वहीं, एग्जाम अधिकारियों ने भी यही बात दोहराई और कहा कि उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नियम का पालन किया है। जिसके तहत दोपहर 1:30 दोपहर बजे गेट बंद होने के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Strike: 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, सरकार ने 5 दिन की लगातार छुट्टी पर लगा दी रोक

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast