Search KhabarFast

Press ESC to close

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में 'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में 'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' की एंट्री, कौन हैं  अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

Who is Avinash Agrawal? समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन से एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है। इसका पहला एपिसोड 20 जून को रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर कब्जा लिया है। दरअसल, शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन के लिए बतौर गेस्ट पहुंची थी। लेकिन इस बार सारी महफिल इंडियन डोनाल्ड ट्रंप ने लूट ली।

अविनाश अग्रवाल, जिन्हें 'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' कहा जाता है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की जबरदस्त मिमिक्री, आवाज, बॉडी लैंग्वेज और तीखे रोस्ट के साथ जज पैनल को भी हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया। एपिसोड का पहला विनर बनकर उन्होंने न सिर्फ महफिल लूटी, बल्कि रातोंरात सोशल मीडिया स्टार भी बन गए। अब हर कोई उनका नाम सर्च कर रहा है, उनके बारे में जानता चाहता है।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' क पहला एपिसोड बना हंसी का पिटारा

बता दें, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में गेस्ट जज के रूप में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मौजूद थीं। इस दौरान अविनाश ट्रंप बनकर स्टेज पर आए और एक-एक कर सबको रोस्ट करना शुरू कर दिया। आलिया भट्ट को उनकी फिल्मों, स्टंट्स और यहां तक कि रणबीर कपूर (रनवीर अल्लाहबादिया वाले जोक्स के संदर्भ में) पर मजाक भरे तंज कसे। उन्होंने ट्रंप स्टाइल में कहा 'Thank God your other guy Ranbir is not here' जो जज पैनल को हंसाते-हंसाते लोट-पोट कर गया।

Also read: 'दर्द सहना आसान नहीं...' गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, खुद बयां किया अपना हाल; बोले - MRI-CT स्कैन हो रहे

सिर्फ आलिया भट्ट ही नहीं, समय रैना से लेकर बाकी जजों - आशीष सोलंकी और बलराज सिंह घई, कोई भी अविनाश के चुंगुल से बच नहीं पाया। अविनाश ने ट्रंप के अंदाज में करंट अफेयर्स, ऑयल, स्ट्राइक्स और ग्लोबल लीडर्स पर पंचलाइन्स बरसाईं और सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। अविनाश अग्रवाल के इस टैलेंट ने दर्शक और जज दोनों को हैरान कर दिया। जिसके बाद से अविनाश रातों रात स्टार बन गए।

कौन हैं अविनाश अग्रवाल?

अविनाश अग्रवाल एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। इसके अलावा वह राइटर, वॉइस आर्टिस्ट और शो होस्ट के किरदारों में भी नजर आते हैं। उन्होंने अभय देओल, जॉनी लीवर और अनुराग कश्यप जैसे फिल्मी हस्तियों के इवेंट्स को होस्ट भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ अलग-अलग ब्रांड्स की स्क्रिप्ट पर बतौर लेखक और परफॉर्मर भी काम किया है।

हालांकि, उनके लिए ट्रंप कैरेक्टर नया नहीं है। वे सालों से स्टेज, सोशल मीडिया और कॉर्पोरेट इवेंट्स पर यह एक्ट करते आ रहे हैं। वह खुद को सोशल मीडिया पर 'Indian Trump' कहकर पेश करते हैं। ट्रंप की आवाज, हाथों के जेस्चर और 'Make India Great Again' जैसे ट्विस्ट के साथ वे भारतीय संदर्भ में मजाक करते हैं। उनका सोलो शो 'Corporate Jungle' भी काफी चर्चित रहा है। लेकिन इस बार 'लेटेंट' के मंच ने उनके टैलेंट को देशभर तक पहुंचा दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Film Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi: मिर्जापुर में अपना भौकाल दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वैसे तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast