Search KhabarFast

Press ESC to close

देशभर में NEET UG Re-Exam का सफल आयोजन, 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; कुछ के लिए एक मिनट की देरी बनी सजा

देशभर में NEET UG Re-Exam का सफल आयोजन, 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; कुछ के लिए एक मिनट की देरी बनी सजा

NEET UG 2026 Re Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 का री-एग्जाम आज देशभर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। परीक्षा 551 भारतीय शहरों के 5,440 केंद्रों और 14 विदेशी शहरों में आयोजित की गई। 03 मई को आयोजित की गई परीक्षा के बाद पेपर लीक का मामला सामने आने से यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद आज दोपहर 2 बजे शुरू हुई परीक्षा 5:15 बजे खत्म हुई। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के गेट खुले थे। 1:30 बजे के बाद गेट बंद कर दिए गए।

Also read: सिर्फ एक मिनट की देरी और छूट गया एग्जाम, NEET Re-Exam में लेट पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, फूट-फूटकर रोने लगे छात्र

सख्त सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए। 1.38 लाख से अधिक CCTV कैमरे, 51,000 से ज्यादा जैमर्स, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, AI आधारित निगरानी और 2 लाख से अधिक स्टाफ की तैनाती की गई थी। केंद्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर लाइव मॉनिटरिंग की गई। बता दें, परीक्षा सामग्री एयर फोर्स की मदद से पहुंचाई गई थी। परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से अपील की थी कि वे बिना किसी चिंता के परीक्षा दें।

1 मिनट की देरी बनी सजा

हालांकि अधिकांश केंद्रों पर सब सुचारू रहा, लेकिन मुंबई, भोपाल समेत कुछ जगहों पर 1-2 मिनट की देरी पर छात्रों को एंट्री नहीं मिली। भोपाल के एक केंद्र पर 1-2 मिनट लेट पहुंची छात्राओं को गेट पर ही रोक लिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई छात्राएं एग्जाम सेंटर के गेट के बाहर खड़ी रोती हुई दिखाई दे रही हैं। बार-बार बोलने पर भी किसी ने गेट ने खोला। इस दौरान कुछ बच्चों ने हंगामा भी किया, लेकिन सेंटर की सिक्योरिटी टस से मस नहीं हुई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Strike: 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, सरकार ने 5 दिन की लगातार छुट्टी पर लगा दी रोक

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

Delhi News: कालकाजी गैंगरेप कांड के बाद प्रशासन की सख्ती, दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा जांचने के दिए निर्देश

Delhi Parks Safety Audit: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए कथित गैंगरेप की वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर राजधानी के सभी पार्कों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए।

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast