Search KhabarFast

Press ESC to close

जब पूरी दुनिया ने 21 जून को मनाया योग दिवस, तो भारत के इस राज्य ने क्यों चुनी 22 जून की तारीख; वजह कर देगी हैरान

जब पूरी दुनिया ने 21 जून को मनाया योग दिवस, तो भारत के इस राज्य ने क्यों चुनी 22 जून की तारीख;  वजह कर देगी हैरान

International Yoga Day Nagaland: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस साल 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ मनाया गया। लेकिन इस बार पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड योग दिवस को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां योग दिवस का आधिकारिक कार्यक्रम आज नहीं, बल्कि 22 जून (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

Also read: देशभर में NEET UG Re-Exam का सफल आयोजन, 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; कुछ के लिए एक मिनट की देरी बनी सजा

नागालैंड में 22 जून को होगा योग कार्यक्रम

दरअसल, इस साल 21 जून रविवार को पड़ा। नागालैंड, जो मुख्य रूप से ईसाई बहुल राज्य है, में रविवार को चर्च सेवाएं और धार्मिक का विशेष महत्व होता है। ऐसे में राज्य के विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और चर्च निकायों ने रविवार के दिन स्कूलों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही एक आदेश जारी कर दिया था, जिसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 21 जून को योग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया था। लेकिन लोगों ने इस फैसले पर विरोध जताया। इसके बाद राज्य सरकार ने कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

स्कूल शिक्षा विभाग के ताजा निर्देश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम अब 22 जून को आयोजित किए जाएंगे। यह फैसला राज्य के मुख्य सचिव की मंजूरी के बाद लिया गया। प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Traffic New Rule: नए ट्रैफिक चालान नियमों के खिलाफ दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, 24 सितंबर के लिए किया ये बड़ा ऐलान

दिल्ली की जिला अदालतों में सोमवार को वकीलों ने एक दिन के लिए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। यह विरोध केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के संशोधित नियम 167 के खिलाफ किया गया।

दिल्ली SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख मतदाताओं को भेजे गए नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

SC on Delhi voter verification process: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान “तार्किक विसंगतियों” के आधार पर 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) से सवाल किया और इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

महाराष्ट्र में UCC पर बनी कमेटी में फूट,रिटायर्ड जज ने खुद को समिति से किया अलग; दो बातों पर जताई असमहति

Maharashtra UCC Committee:महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता को लेकर बनाए गए सात सदस्यीय समिति के सदस्य और बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ने खुद को कमेटी से अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने UCC पर आम लोगों से राय लेने की प्रक्रिया को लेकर मतभेद का हवाला दिया। साथ ही एक गैर सदस्य की मौजूदगी पर सवाल उठाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast