Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई योजनाओं पर लगाई मुहर

Uttarakhand News: CM धामी ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई योजनाओं पर लगाई मुहर

CM Dhami Danya Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त क्षेत्रों का समेकित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास एवं समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा उत्तराखण्ड भी तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्य घोषणाएं

1. शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।

2. चमतोला खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

3. राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

4. जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाएगा।

5. प्रेम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

6. खेती जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग बनाया जाएगा।

7. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी का उच्चीकरण किया जाएगा।

Also read: Uttarakhand News: मुख्यालय उत्तराखंड सब-एरिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों में दिखा उत्साह

उत्तराखण्ड आध्यात्मिक केंद्र के रूप में होगा विकसित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा केदारखंड और मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक राज्य में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के माध्यम से वहां विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ ही धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धामों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा आयुर्वेद एवं योग आधारित पर्यटन के क्षेत्र में भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के तहत मेलों और स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान दी जा रही है, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और प्रदेश आर्थिक रूप से लगातार मजबूत हो रहा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि नक़ल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं का पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं में विश्वास पुनः स्थापित हुआ है तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है।

जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग करते हुए कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के , भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Four Lane Road: हरियाणा में 555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना तक सफर होगा आसान

हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम से झज्जर के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बड़ी योजना तैयार की गई है। बिलासपुर से कुलाना तक करीब 26 किलोमीटर लंबी सड़क को टू लेन से फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है और सरकार की ओर से 555.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

HSSC Exam Calendar 2026: हरियाणा में CET Group-D, CET Stage-2 और नई भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जल्द होगा जारी

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आयोग की ओर से जल्द ही परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसमें CET Group-D, CET Stage-2 और आगामी नई भर्तियों के विज्ञापनों से संबंधित जानकारी शामिल होने की संभावना है।

Meerut Haridwar Link Expressway: 10,761 करोड़ की लागत से बनेगा एक्सप्रेसवे, इन 34 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, देखें गांवों की सूची

Meerut Haridwar Link Expressway: उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित लिंक गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बिजनौर जिले में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। जिले की चांदपुर तहसील के 34 गांवों की जमीन इस परियोजना में शामिल की जाएगी। इसके लिए किसानों से सहमति पत्र भरवाने और जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast