Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

LPG KYC Deadline: देशभर के करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आपने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है तो जल्दी करें। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 जून 2026 तक बायोमेट्रिक आधार e-KYC पूरा न करने पर सब्सिडी बंद हो जाएगी और कई मामलों में रिफिल बुकिंग पर असर पड़ सकता है।

दरअसल, तेल विपणन कंपनियां और पेट्रोलियम मंत्रालय एलपीजी उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने और वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए e-KYC अभियान चला रहे हैं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह काम निपटाने की सलाह दी जा रही है।

Also read: जब पूरी दुनिया ने 21 जून को मनाया योग दिवस, तो भारत के इस राज्य ने क्यों चुनी 22 जून की तारीख; वजह कर देगी हैरान

क्यों जरूरी है e-KYC?

सरकार डुप्लिकेट कनेक्शनों, सब्सिडी लीकेज और गलत लाभार्थियों को रोकने के लिए यह कदम उठा रही है। जिसके तहत सही लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना और एलपीजी वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है। पहले से e-KYC पूरा करने वाले उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन जिनका KYC पेंडिंग है, उन्हें 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

कैसे करें e-KYC?

1. अपने गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं। 

2. MyLPG ऐप (Indane/BharatGas/HP Gas) या कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन Aadhaar FaceRD के जरिए। 

3. Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तैयार रखें।

अगर डेडलाइन मिस हो गई तो क्या होगा? 

1. सब्सिडी रुक जाएगी (DBT खाते में ट्रांसफर बंद)। 

2. बाद में KYC पूरा करने पर केवल उसके बाद के सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी।

3. कुछ क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग पर अस्थायी रोक लग सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देशभर में NEET UG Re-Exam का सफल आयोजन, 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; कुछ के लिए एक मिनट की देरी बनी सजा

NEET UG 2026 का री-एग्जाम देशभर के 551 शहरों में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

जब पूरी दुनिया ने 21 जून को मनाया योग दिवस, तो भारत के इस राज्य ने क्यों चुनी 22 जून की तारीख; वजह कर देगी हैरान

पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है, लेकिन इस बार नागालैंड में इसका आयोजन 22 जून को किए जाने की तैयारी है। राज्य में योग दिवस की तारीख में बदलाव को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। यह निर्णय स्थानीय परिस्थितियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं या विशेष आयोजनों के मद्देनजर लिया गया हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast