Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में SIR प्रक्रिया के साथ साइबर फ्रॉड को लेकर चुनाव आयोग की चेतावनी, जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

Haryana News: हरियाणा में SIR प्रक्रिया के साथ साइबर फ्रॉड को लेकर चुनाव आयोग की चेतावनी, जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

Haryana News: हरियाणा में 15 जून से मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को फिर से तैयार करने के लिए SIR प्रक्रिया लगातार जारी है। इस प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग की ओर से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और सावधानियां भी जारी की गई हैं।

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या किसी भी प्रकार की ऑनलाइन पेमेंट संबंधी जानकारी साझा न करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह की कोई भी संवेदनशील जानकारी कभी भी नागरिकों से नहीं मांगता।

इसके साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे घर-घर आने वाले BLO (Booth Level Officer) की पहचान और उनकी आधिकारिक ID की अच्छी तरह जांच करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके। चुनाव आयोग ने यह भी चेतावनी दी है कि इन दिनों बढ़ रहे वित्तीय फ्रॉड (Financial Fraud) से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

Also read: Haryana news : हरियाणा में डीसी वर्षा खांगवाल ने SIR गणना प्रक्रिया के तहत बूथों का किया निरीक्षण, मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी फर्जी गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के हांसी एसपी ने सस्पेंड किए 5 पुलिसकर्मी, ड्रग सप्लायर ने बाथरूम में फांसी लगाई, निगरानी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के हांसी के पुलिस अधीक्षक ने ओडिशा में एक आरोपी की आत्महत्या के मामले में हांसी CIA-1 की टीम के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक सम्मत, PSI कपिल, EHC जोगिन्द्र, EHC अर्जुन और सिपाही मुकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। टीम ओडिशा में कॉमर्शियल क्वांटिटी के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने गई थी। आरोपी की मौत के बाद सामने आई पुलिस की लापरवाही को निलंबन का आधार बनाया गया है।

Bullet Bike के शौकीन हो जाएं सावधान! कैथल में पुलिस ने अक्टूबर में 49 चालान काटे, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के कैथल में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कड़ी निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है तथा साथ साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान अक्तुबर माह में 49 बुलेट बाइको के चालान किए गए है

Haryana News: नशा तस्करों की काली कमाई पर सिरसा पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 लाख की संपत्ति पर लगाया शिकंजा

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की कार्रवाई को एक कदम आगे बढ़ाते हुए उनकी अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नशे के कारोबार से लाखों रुपये की संपत्ति बनाने वाले तस्करों को अब अपनी काली कमाई से भी हाथ धोना पड़ सकता है। एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये की इनोवा क्रिस्टा कार और करीब 30 लाख रुपये के रिहायशी मकान को फ्रीज करवाने के आदेश जारी करवाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast