Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में डीसी वर्षा खांगवाल ने SIR गणना प्रक्रिया के तहत बूथों का किया निरीक्षण, मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Haryana news : हरियाणा में डीसी वर्षा खांगवाल ने SIR गणना प्रक्रिया के तहत बूथों का किया निरीक्षण, मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Haryana news : डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत गांव बादली के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गणना प्रपत्र संबंधी प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ से फॉर्म वितरण, प्राप्त प्रपत्रों तथा मतदाताओं की जानकारी अपडेट करने की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अभियान को पूरी गंभीरता व पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

Also read: Haryana news : हरियाणा में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हथियारों समेत युवक को किया गिरफ्तार

बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गणना प्रपत्र में सही एवं सटीक जानकारी भरें नागरिक
निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं तथा बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गणना प्रपत्र में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर निर्वाचन विभाग का सहयोग करें।

डीसी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना, दोहरी प्रविष्टियों एवं अन्य त्रुटियों को दूर करना तथा स्थानांतरित मतदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट करना इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे घर-घर पहुंचकर प्रत्येक पात्र मतदाता तक फॉर्म पहुंचाना और समयबद्ध रूप से जानकारी एकत्रित करना सुनिश्चित करें, ताकि जिला की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन तैयार हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम बादली विशाल कुमार सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast