Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नशा तस्करों की काली कमाई पर सिरसा पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 लाख की संपत्ति पर लगाया शिकंजा

Haryana News: नशा तस्करों की काली कमाई पर सिरसा पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 लाख की संपत्ति पर लगाया शिकंजा

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की कार्रवाई को एक कदम आगे बढ़ाते हुए उनकी अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नशे के कारोबार से लाखों रुपये की संपत्ति बनाने वाले तस्करों को अब अपनी काली कमाई से भी हाथ धोना पड़ सकता है। एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये की इनोवा क्रिस्टा कार और करीब 30 लाख रुपये के रिहायशी मकान को फ्रीज करवाने के आदेश जारी करवाए हैं।

डीएसपी सुखबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की जानकारी दी और साफ कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रानियां पुलिस ने नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई तेज कर दी है। डीएसपी सुखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रानियां थाना क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र (पुत्र श्रवण) की करीब 15 लाख रुपए की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी को फ्रीज करने के आदेश कॉम्पिटेंट अथॉरिटी द्वारा पारित किए गए हैं। इसके साथ ही, सिरसा की रहने वाली सुदेश रानी की करीब 30 लाख रुपए की संपत्ति जो कि ढाणी तेजा सिंह, वार्ड नंबर 26 स्थित उसका रेजिडेंशियल हाउस है, उसे भी फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं।

संपत्ति को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा-DSP

DSP के मुताबिक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं डीएसपी ने बताया कि अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे संपत्ति खुद की हो या बेनामी, अगर दूसरे के नाम भी कराई गई है तो उसे भी फ्रीज कराया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के हांसी एसपी ने सस्पेंड किए 5 पुलिसकर्मी, ड्रग सप्लायर ने बाथरूम में फांसी लगाई, निगरानी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के हांसी के पुलिस अधीक्षक ने ओडिशा में एक आरोपी की आत्महत्या के मामले में हांसी CIA-1 की टीम के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक सम्मत, PSI कपिल, EHC जोगिन्द्र, EHC अर्जुन और सिपाही मुकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। टीम ओडिशा में कॉमर्शियल क्वांटिटी के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने गई थी। आरोपी की मौत के बाद सामने आई पुलिस की लापरवाही को निलंबन का आधार बनाया गया है।

Bullet Bike के शौकीन हो जाएं सावधान! कैथल में पुलिस ने अक्टूबर में 49 चालान काटे, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के कैथल में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कड़ी निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है तथा साथ साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान अक्तुबर माह में 49 बुलेट बाइको के चालान किए गए है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast