Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैं यहीं हूं और यहीं रहूंगी, जब तक जिंदा हूं...' चुनावी हार के बाद पहली बार सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

'मैं यहीं हूं और यहीं रहूंगी, जब तक जिंदा हूं...' चुनावी हार के बाद पहली बार सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

Mamta Banarjee Holds Protest:पश्चिम में एक बार सियासी पारी हाई है। कोलकाता में धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुंकार भरी हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तब तक नहीं मरूंगी, जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नही। बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि या तो हम लड़ेंगे या मरेंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष मुझे कई बार फोन करके मदद मांगते थे लेकिन, मैंने यह बात कभी मीडिया में नहीं बताई। भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों के साथ मेरे अच्छे संबंध है लेकिन, भाजपा ने जब भी मदद मांगी, मैंने उन्हें मदद की।

ममता का भाजपा पर निशाना

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को बुरे दिनों में साथ दिया। मैं यहीं हूं और यहीं रहूंगी, जह तक मैं जिंदा हूं, एक बहादुर की तरह लड़ूंगी। कोलकाता के वाई चैनल पर धरना दे रहीं ममता बनर्जी ने टीएमसी की बैठकों से गायब विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वो हमसे गद्दारी कर रहे हैं। अपने भतीजे अभिषेक पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर उस दिन पत्थर अभिषेक के सिर पर लग गया होता, तो उसकी मौत भी हो सकती थी।

सीएम शुभेंदु पर तंज

पूर्व सीएम ने मौजूदा सीएम शुभेंदु पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी भाजपा के पुराने लोगों के पास पावर नहीं है बल्कि दूसरी पार्टी से आए लोगों के पास पावर है। उन्होंने कहा कि जहां-जहा मनीषियों की प्रतिमाएं हैं, वहां माल्यर्पण करके निकलूंगी। ममता बनर्जी ने कहा पुलिस यहां लोगों को आने नहीं दे रही है। लोगों को यहां आने दे वर्ना कोलकाता पुलिस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं विरोध प्रदर्शन जारी रखूंगी।

Also read: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! फ्लाइट किराया हो सकता है सस्ता, जेट फ्यूल की कीमतें गिरीं

हमले के विरोध में धरना-प्रदर्शन

बता दें कि ममता बनर्जी ने कोलकाता के रानी रासमणि एवेन्यू के वाई चैनल पर धरना दिया। टीएमसी का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के बाद उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। खासकर अभिषेक बनर्जी और अन्य नेताओं पर हमले हुए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। आज ममता बनर्जी के साथ धरने में विधायक चंद्रिमा भट्टाचार्य, सोवनदेव चट्टोपाध्याय, नानया बंदोपाध्याय, मदन मित्रा शामिल हुए। जबकि सांसदों में डोला सेना और कल्याण बनर्जी शामिल हुए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast