Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्तूबर-2026 में आयोजित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज से देखा जा सकता है। परीक्षार्थी अपना परिणाम अनुक्रमांक अथवा नाम/पिता/माता का नाम/जन्म तिथि के आधार पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज यहां संयुक्त रूप से बताया कि सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 68.32 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 7219 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4932 उत्तीर्ण हुए तथा 2044 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 4903 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 68.77 पास प्रतिशतता के साथ 3372 छात्र पास हुए। इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रविष्ट हुई 2316 छात्राओं में से 67.36 पास प्रतिशतता के साथ 1560 छात्राएं पास हुई। इस परीक्षा में जिला सिरसा 88.19 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला महेन्द्रगढ़ 50.00 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 52.10 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 12864 परीक्षार्थियों में से 6702 उत्तीर्ण हुए तथा 6162 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले 8517 छात्रों में से 4262 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 50.04 रही। इसके अतिरिक्त 4347 छात्राओं में से 2440 छात्राएं पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 56.13 रही। इस परीक्षा में जिला पंचकुला 71.83 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला चरखी दादरी 27.91 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन जांच और पुनर्मूल्यांकन हेतु निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की पैरोल, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के कोर्ट ने दी राहत

Amritpal Singh News:असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की पैरोल मिल गई है। अमृतसर की अदालत ने उन्हें अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यह राहत दी है। पैरोल मिलने के बाद अमृतपाल सिंह करीब तीन साल से अधिक समय बाद पंजाब लौटेंगे। उनकी 84 वर्षीय दादी

Bengaluru Metro Pink Line: PM मोदी ने किया नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन, 100 KM नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बना बेंगलुरु

Bengaluru Metro Pink Line: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने शहर के तेजी से बढ़ते पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की तारीफ करते हुए कहा कि मेट्रो का विस्तार देश के ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ ट्रैवल के विजन को मजबूत कर रहा है। इस नई लाइन से शहर के कई शैक्षणिक संस्थानों, बिजनेस सेंटर और प्रमुख कमर्शियल इलाकों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast