Search KhabarFast

Press ESC to close

असम के काजीरंगा में दर्दनाक हादसा! ट्रक-ट्रैवलर की भिड़ंत में 20 की मौत की आशंका

असम के काजीरंगा में दर्दनाक हादसा! ट्रक-ट्रैवलर की भिड़ंत में 20 की मौत की आशंका

Accident In Assam:असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोंगाजन इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैवलर में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें कॉलेज के छात्र भी शामिल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री गाड़ी के अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर से मची अफरा-तफरी

यह हादसा काजीरंगा के रोंगाजन इलाके में हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, ट्रैवलर और ट्रेलर के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय स्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में घायल यात्रियों को इलाज के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

ट्रैवलर में सवार थे 35 से ज्यादा यात्री

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ट्रैवलर में 35 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कॉलेज के छात्र भी शामिल थे। हादसे में कई लोगों के घायल होने और कुछ के वाहन में फंसे होने की खबर है। फिलहाल मृतकों और घायलों की सही संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। फिलहाल प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाने और वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।       

Also read: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 डबल डेकर कॉरिडोर से मेट्रो और सड़क दोनों को मिलेगी रफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज कितने गिर गए दाम

Gold Silver Rate Today:शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर 1.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में सोना 6,536 रुपये और चांदी 8,500 रुपये

Kal Ka Mausam 14 November: बंगाल की खाड़ी से पहाड़ों तक मौसम का डबल अटैक, 20 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

14 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, इस वक्त देश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय है, जो कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रहे है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है, जिसके असर से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast