Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज कितने गिर गए दाम

Gold Silver Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज कितने गिर गए दाम

Gold Silver Rate Today:शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर 1.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में सोना 6,536 रुपये और चांदी 8,500 रुपये सस्ती हो चुकी है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,808 रुपये गिरकर 1,35,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे एक दिन पहले सोना करीब 1.38 लाख रुपये पर था। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोने की कीमत 1,35,141 रुपये दर्ज की गई थी। वहीं, 8 जनवरी 2026 को भी सोना 1,35,773 रुपये पर था।

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट जारी है। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,540 रुपये कम होकर 1,77,000 रुपये पर आ गई है। गुरुवार को इसका भाव करीब 1.81 लाख रुपये प्रति किलो था।

पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी 8,500 रुपये सस्ती हुई है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिल सकती है, जो शादी-ब्याह या अन्य आयोजनों के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं।

सोना-चांदी सस्ती होने की क्या है वजह?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का मजबूत होना प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा बड़े निवेशक ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली कर रहे हैं। यानी जब कीमतें काफी ऊपर पहुंचीं तो निवेशकों ने अपनी होल्डिंग बेचनी शुरू कर दी, जिससे बाजार में सोने-चांदी के दाम पर दबाव बढ़ा।        

Also read: Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड...AQI 500 के करीब पहुंचा, IIT दिल्ली और ITO में हालात सबसे ज्यादा खराब

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 14 November: बंगाल की खाड़ी से पहाड़ों तक मौसम का डबल अटैक, 20 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

14 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, इस वक्त देश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय है, जो कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रहे है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है, जिसके असर से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

रेलवे में स्टेशन मास्टर के बंपर पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक; ऐसे करें अप्लाई

RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से स्टेशन मास्टर के पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast