Search KhabarFast

Press ESC to close

एक बार चार्ज करो, 730KM भूल जाओ! भारत में आ गई BYD की लग्जरी EV, कीमत ने उड़ाए होश

एक बार चार्ज करो, 730KM भूल जाओ! भारत में आ गई BYD की लग्जरी EV, कीमत ने उड़ाए होश

Denza D9 Launch: भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज अब और बढ़ने वाला है। चीन की दिग्गज कंपनी BYD के लग्जरी सब-ब्रांड Denza ने भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी Denza D9 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे 90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसे 10 लाख रुपये में प्री-रिजर्व किया जा सकता है। यह 7-सीटर लग्जरी एमपीवी भारत में CBU यूनिट के रूप में इम्पोर्ट करके बेची जाएगी। बाजार में यह सीधे तौर पर Toyota Vellfire, Lexus LM 350h और MG M9 जैसी अल्ट्रा-लग्जरी गाड़ियों को टक्कर देगी। भारत में बड़ी लग्जरी गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में Denza का आना सही समय पर माना जा रहा है।

लुक और साइज

Denza D9 देखने में एक ट्रेडिशनल लग्जरी एमपीवी जैसी क्लासी लगती है। इसमें सीधा फ्रंट नोज, ऊंची रूफलाइन और लंबा व्हीलबेस दिया गया है। फ्रंट में बड़ा क्रोम ग्रिल, पैनी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED DRLs और मस्कुलर बंपर इसे जबरदस्त रोड प्रेजेंस देते हैं। साइड में 18-इंच के अलॉय व्हील्स और पीछे पाई-शेप डिजाइन वाली LED टेललाइट्स दी गई हैं।साइज के मामले में यह गाड़ी काफी बड़ी है। इसकी लंबाई 5,250 mm, चौड़ाई 1,960 mm, ऊंचाई 1,920 mm और व्हीलबेस 3,110 mm है। नॉर्मल स्थिति में इसका बूट स्पेस 410 लीटर है, जो सीटें फोल्ड करने पर बढ़कर 2,310 लीटर हो जाता है। यह व्हेल सी ब्लू, कॉस्मॉस ब्लू, स्टारी नाइट ग्रे और आर्कटिक व्हाइट कलर में मिलेगी।

Also read: सेंसेक्स में 318 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़, निफ्टी 25144 पर बंद

केबिन और फीचर्स

इसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट है। केबिन ब्राउन, बेज और ब्लैक थीम में तैयार किया गया है। दूसरी रो में कैप्टन सीटें दी गई हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा है। पीछे के यात्रियों के लिए अलग टचस्क्रीन कंट्रोल और एंटरटेनमेंट स्क्रीन भी है।डैशबोर्ड पर 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल डिस्प्ले है। इसमें 14 स्पीकर्स वाला Dynaudio साउंड सिस्टम, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और ADAS सुइट भी मिलता है।

रेंज और पावर

इसमें 115 kWh का बड़ा बैटरी पैक है, जो सिंगल चार्ज में 730 किमी तक की रेंज का दावा करता है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 455 hp की पावर और 365 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। भारत में यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सेंसेक्स में 318 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़, निफ्टी 25144 पर बंद

Stock Market Crash: शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए भारी रहा। दिन भर बिकवाली के दबाव में बाजार धड़ाम हो गया और अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए।कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स 318.56 अंक यानी 0.39% की गिरावट के साथ 81,592.45 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर आज चुनिंदा दिग्गज शेयरों में हुई बिकवाली का सीधा असर देखने को मिला।

NTA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका! NTA ने डायरेक्टर समेत 13 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

NTA Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बार फिर नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत NTA डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, रिसर्च साइंटिस्ट समेत 13 पदों पर भर्ती करने वाला है। चयनित उम्मीदवारों को तगड़ी सैलरी भी मिलेगी। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast