Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: भिवानी में शादी समारोह बना जंग का मैदान, आधा दर्जन युवकों ने चार बच्चों के पिता की हत्या, एक गंभीर

HARYANA NEWS: भिवानी में शादी समारोह बना जंग का मैदान, आधा दर्जन युवकों ने चार बच्चों के पिता की हत्या, एक गंभीर

Bhiwani Crime News: हरियाणा के भिवानी के गांव बलियाली में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गांव बलियाली में आधा दर्जन युवकों द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। भिवानी के बवानी खेड़ा क्षेत्र के आदर्श महाग्राम बलियाली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने घर में घुसकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 6 से 7 हमलावरों ने लाठी-डंडों से दो युवकों पर हमला किया। इस हमले में उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय राकेश की मौत हो गई, जबकि दिनेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे।

परिवार वालों ने लगाई न्याय की गुहार

मृतक राकेश चार बच्चों के पिता थे और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को रोहित नामक युवक की शादी थी। बारात के दौरान कुछ युवकों द्वारा बदतमीजी की गई थी, जिन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया था। बुधवार को जब परिवार के सदस्य दूल्हा-दुल्हन को मंदिर ले गए हुए थे, तभी पीछे से आरोपियों ने घर में घुसकर सो रहे राकेश और लाला पर हमला कर दिया। घटना के दौरान एक अन्य युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई की। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से भिवानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।

Also read: Rohtak Murder Case: भाभी की हत्या करने वाला निकला सीरियल किलर, पत्नी की कर चुका है हत्या

मृतक की पत्नी मुन्नी और मां परागों ने बताया कि राकेश ही परिवार का एकमात्र सहारा था और उनके चार छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे शव को नहीं लेंगे। घायल दिनेश ने बताया कि वे शादी के बाद घर में सो रहे थे, तभी अचानक 6-7 युवक आए और हमला कर दिया, जिसमें राकेश की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। शादी के घर में हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"बिहार में सबसे ऊँची मूर्ति सरदार वल्लभभाई पटेल की स्थापित की जाएगी", जयंती के अवसर पर बोले सीएम सम्राट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित 'राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह' में शामिल हुए। साझी विरासत अभियान द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित बापू सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के महान प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। सरदार पटेल जी देश के सबसे मजबूत गृह मंत्रियों में से एक थे। उन्होंने 567 रियासतों का भारत में विलय कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। यदि सरदार पटेल जी नहीं होते तो आज भारत का स्वरूप इतना विशाल और एकीकृत नहीं होता। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि बिहार में सबसे ऊँची मूर्ति लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्थापित की जाएगी।

Bihar News: बिहार के 264 नगर निकायों में अब ऑनलाइन मिलेंगी शहरी सेवाएं, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब नगर निगम और नगर निकायों से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 31 अक्टूबर को पटना में राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (NUDM) के तहत UPYOG पोर्टल का

Uttrakhand News:केदारताल ट्रेक पर बर्फीला कहर! हिमस्खलन में फंसे 8 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF-SDRF की टीमें

Uttrakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के कारण सात ट्रेकर्स समेत आठ लोग फंस गए हैं। भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के चलते ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, कच्ची ढांग के पास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिले हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार को

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast