Rahul Gandhi Statement: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसमें शामिल कोई भी नहीं बचेगा।राहुल गांधी ने कहा, "ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नहीं टिकेंगे। इसके लिए काफी सबूत हैं। यह आदमी ऑफिस में नहीं रहेगा। अगर BJP हमारी जानकारी देने के बाद भी उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रही, तो बीजेपी का खेल सबके सामने साफ हो जाएगा।"उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार को लगता है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह उन्हें बचा लेंगे, तो वे गलतफहमी में हैं। उन्हें जनता का मूड समझना चाहिए। पूरा विपक्ष एकजुट होकर उन्हें जनता का मूड बता देगा।
13.3 करोड़ वोट डिलीट, हर 7 में से 1 वोटर गायब
राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं। 13.3 करोड़ वोटर्स डिलीट कर दिए गए। यानी हर सात भारतीयों में से एक। भारत के 15% वोटर्स डिलीट कर दिए गए।"राहुल ने 2024 लोकसभा चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में इन वोटर्स ने वोट दिया था। विपक्ष और जीतने वालों के बीच सिर्फ 3% वोट का अंतर था। अब इलेक्शन कमीशन खुद कह रहा है कि उन 15% वोटर्स को कभी वोट नहीं देना चाहिए था।
Also read: 'देशद्रोह किया', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे का महाभियोग प्रस्ताव, लगाए 6 आरोप
इलेक्शन कमीशन खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक गैर-कानूनी चुनाव - राहुल
उन्होंने कहा, "इलेक्शन कमीशन खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक गैर-कानूनी चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में आए, BJP के लोग जो लोकसभा में आए, उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से किया।"राहुल गांधी ने कहा कि SIR के नाम पर वोट चोरी की गई है। जनता सब देख रही है और वोट चोरी करने वाले नहीं बचेंगे। विपक्ष इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगा और जनता के वोट के अधिकार की रक्षा करेगा।