Search KhabarFast

Press ESC to close

Rohtak Murder Case: भाभी की हत्या करने वाला निकला सीरियल किलर, पत्नी की कर चुका है हत्या

Rohtak Murder Case: भाभी की हत्या करने वाला निकला सीरियल किलर, पत्नी की कर चुका है हत्या

Rohtak Murder Case: हरियाणा के रोहतक जिले में दो दिन पहले अपने छोटे भाई की पत्नी पर तेजधार हमला कर उसे मौत के घाट उतराने मामले में एक बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा किया है।

रोहतक के रिठाल गांव में जसबीर नाम के 50 वर्षीय शख्स ने अपने छोटे भाई सुखबीर को पत्नी प्रवेश उम्र 39 साल को इसलिए तेजधार हथियार से हमला कर दिया क्योंकि मृतिका प्रवेश पड़ोस में शादी से पहले आयोजित लेडीज संगीत में गई थी। इसी मामूली से बात को लेकर जसबीर ने अपनी छोटे भाई की पत्नी पर तेजधार हथियार से आठ नौ वार कर दिए थे। जिसके बाद घायल हालात में पुलिस ने उसके मायके के परिजनों की सूचना पीजीआई में भर्ती करवाया था इलाज के दौरान ही उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई थी। मृतिका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी उसके जेठ जसबीर,पति सुखबीर और उसके सास ससुर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कल उसका पोस्ट मार्टम करवा कर शव अंतिम संस्कार कर दिया घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

हत्या के बाद फरार है आरोपी

उधर रोहतक सदर थाना SHO सुरेंद्र कुमार ने मुख्य आरोपी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। SHO सदर सुरेंद्र ने आज मिडिया को जानकारी दी कि मुख्य आरोपी जसबीर ने 2003 में अपनी पत्नी की हत्या की थी उसके सदर थाना में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था उसके खिलाफ कुल तीन मामले थाने में दर्ज है।

Also read: HARYANA NEWS: जमीन विवाद में हुआ खूनी खेल, कैथल में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

अपनी पत्नी की कर चुका है हत्या

मुख्य आरोपी जसबीर एक गार्ड की नौकरी करता था। वारदात को शाम को घर गया तो उसने अपने भाई की पत्नी पर तेजधार हथियार से आठ नौ वार कर हमला किया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके भाई की शिकायत पर मुख्य आरोपी जसबीर सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतिका के भाई ने शिकायत में बताया कि पड़ोस में शादी थी उसी में लेडीज संगीत था वह उसमें गई थी इसके कारण नाराज होकर उसने हमला किया। एक महीने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी आरोपी ने दी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरिद्वार में CM धामी का युवा शक्ति को संदेश, बोले- भारत का भविष्य युवाओं के मजबूत हाथों में सुरक्षित

हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम रिसेप्शन’ के लिए उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का चयन, CM धामी ने बधाई देते हुए कहा - युवाओं की सेवा भावना को मेरा...

Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन में उत्तराखण्ड से गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। गर्विता लोअर मॉल रोड, अल्मोड़ा की निवासी हैं, जो इस महत्वपूर्ण समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिसमें गर्विता भी हैं।

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल...रोजगार से लेकर चारधाम कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण तक; राज्य ने छुया विकास का नया शिखर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि जैसा नाम का अर्थ होता है वैसा ही उस व्यक्ति का परिचय होता है। पुष्कर सिंह धामी यह एक हिंदू नाम है। इसके कई अर्थ होते हैं - पुष्कर का अर्थ कमल के फूल को भी प्रदर्शित करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast