PM Modi On Sardar Patel:राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में कुल 15 झाकियां निकाली गई। जबकी 5000 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया।
पीएम मोदी ने गुजरात के एकता नगर स्थित वामन वृक्ष वाटिक का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संग्रह, थीम आधारित गार्डन और शांत वातावरण की तारीफ की।
पीएम मोदी ने पटेल को सराहा
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पटेल भारत के इतिहास के महान शख्सियत थे। जिनके बिना आज के भारत की कल्पान मुश्किल है। उन्होंने भारत के मौजूदा स्वरूप को गढ़ा और बंटवारे के बाद भी हिमाचल से हिंद महासागर तक देश को सुरक्षित रखा। यह इसलिए हो सका क्योंकि वह भारत के चरित्र और चेतान को जानते थे। पीएम मोदी ने कहा कि पटेल समझते थे विविधता बाधा नहीं एकता का असली आधार है। उन्होंने कहा कि हम हजारों साल से जीते आए हैं और इसी ताकत से शिखर छुए हैं। सरदार पटेल ने देश भावनात्मक एकता भी जोड़ी
महान देश का नागरिक होना गर्व की बात:पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महान देश का नागरिक होना गर्व की बात है। यह कृतज्ञता सरदार वल्लभ भाई पटेल के लिए हैं। उन्होंने आजादी के बाद 550 से अधिक रियायतों को एक साथ लाया। उन्होंने फौलादी इरादों के साथ पूरे देश को एकता के धागे में पिरोया। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश के लिए आजादी जरूरी होती है। आजाद देश अपने भविष्य का निर्णय खुद लेता है।
Also read: 14.09 लाख CTC वाली सरकारी नौकरी! IBPS में एडमिन, असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन