Search KhabarFast

Press ESC to close

इजरायल के सामने पाकिस्तान का सरेंडर! नेतन्याहू ने दी धमकी तो ख्वाजा आसिफ ने डिलीट किया पोस्ट

इजरायल के सामने पाकिस्तान का सरेंडर! नेतन्याहू ने दी धमकी तो ख्वाजा आसिफ ने डिलीट किया पोस्ट

Khawaja Asif Delete Social Media Post: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इजरायल के खिलाफ टिप्पणी वाले सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान की फजीहत हुई है। 

दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल की आलोचना करते हुए उसे मानवता के लिए अभिशाप बताया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया तेज हो गई। वहीं, मामले को तूल पकड़ता देख ख्वाजा आसिफ ने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया। 

पाकिस्तान का इजरायस के सामने सरेंडर! 

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इजरायल के विनाश की बात करना बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा बयान है जिसे किसी भी सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकती है। खासकर तब जह वह खुद को शांति के पक्षधर बताती है। इजरायल ने पाकिस्तान के इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। जिसके बाद विश्व भर से प्रतिक्रिया आने लगी। फिर क्या था विवाद बढ़ता देख पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा। 

Also read: US-Iran Ceasefire: सीजफायर पर इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- सीज़फ़ायर में लेबनान शामिल नहीं है

पाकिस्तान में होनी है शांति वार्ता 

पाकिस्तान की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि उसने अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर कराया है। अब ये भी बताया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता होनी है। जिसपर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर पेंच फंस गया है। इस सबके इतर इजरायल ने लेबनान पर हमला जारी रखा है। इसके अलावा इजरायल बेरुत और हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी नष्ट कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीजफायर के बावजूद आफत में 20 हजार नाविकों की जान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगा रहे मदद की गुहार

Strait Of Hormouz: मिडिल ईस्ट में करीब 40 दिनों तक चले युद्ध का अंत हो गया है। अमेरिका और ईरान सीजफायर के लिए हामी भर दी है। सीजफायर की शर्तों में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बहाल करना भी शामिल है। भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 20 हजार से ज्यादा नाविक फंस हुए हैं।

Iran-US War : ‘उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

Iran-US War:  दो हफ्ते के लिए ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक बैठक हो वाली है। इसी बीच एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast