HARYANA NEWS: कुमारी शैलजा और सुरजेवाला पर अनिल विज ने किया पलटवार, कहा-विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है

HARYANA NEWS: कुमारी शैलजा और सुरजेवाला पर अनिल विज ने किया पलटवार, कहा-विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है

HARYANA NEWS: हरियाणा में दलित छात्रा आत्महत्या मामले पर कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जवाब देते हुए कहा छात्रा विपक्ष द्वारा प्रताड़ित थी। विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है। किस कांग्रेस विधायक के गांव की वो छात्रा थी और किस कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं। ये विपक्ष को समझना चाहिए। विज ने कहा कि इनकी समझ अब ठीक नहीं रही।

राहुल गांधी के राष्ट्र शोक के बीच विदेश नए साल पर जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा मनमोहन सिंह जी को कांग्रेस ने कभी स्वीकारा ही नही,सब जानते है किस तरह मनमोहन सिंह जी के प्रस्ताव को फाड़ा गया। उन्हें अपमानित किया गया। विज ने कहा राष्ट्र शोककुल है राहुल गांधी विदेश गए है किस लिए गए है वही बता सकते हैं।

इन्हें व्यवस्था समझ नहीं आती- अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग से पुलिस अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए हैं। जिस पर विज ने कहा सिविल और पुलिस की ट्रेनिंग अलग अलग होती है। इसलिए सिद्धांत ये कहता है कि पुलिस और सिविल अपने अपने विभाग में ड्यूटी करें ,पर कुछ लोग तिकड़म भिड़ा कर सिविल में पदों पर आकर बैठ गए थे। इन्हें व्यवस्था समझ नहीं आती। इसलिए मैंने पत्र लिखा था यह ठीक नही। जिसके बाद इन्हें हटाया जा रहा है कुछ को हटा दिया कुछ को हटा दिया जाएगा।

Leave a comment