UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) और अन्य तकनीकी पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत, कुल 1,156 पद भरे जाएंगे। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा। जिसके जरिए वह भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही रहेगी। तो चलिए UPSSSC के जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद से संबंधित जानकारी के बारे में जानते है।
इन जरूरी डेट्स को न भूलें
ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत - 03 नवंबर 2026
आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख - 25 नवंबर 2026
फॉर्म में संशोधन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 02 दिसंबर 2026
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
कुल पद - 1,156 पद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग - 304 पद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – विशेष चयन - 154 पद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – PWD - 264 पद
मैकेनिक (UPSRTC) - 270 पद
असिस्टेंट स्टोरकीपर (UPSRTC) - 128 पद
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट पंचायत राज ऑफिसर (टेक्निकल) - 32 पद
अन्य तकनीकी पद (टेक्निकल असिस्टेंट, इंस्ट्रक्टर आदि): 04 पद
Also read: Gold-Silver Price Today 04 November: धनतेरस से पहले सोना गिरा, चांदी का रेट रहा हाई; यहां देखें आज 04 नवंबर को क्या है इनकी कीमतें
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। हालांकि, पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हो सकती है।
आयु सीमा - उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल से अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें और विज्ञापन संख्या 24-Exam/2026 का ऑप्शन चुनें।
3. फिर UPSSSC PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें।
4. फिर अपनी पर्सनल डिटेल्स डालें और मांगे गए सभी वैध दस्तावेज अपलोड करें।
5. इसके बाद जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसे चुनें और फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
6. आखिर में फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें।