Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Price Today: अगस्त के पहले दिन महंगा हुआ सोना, 24 और 22 कैरेट के बढ़े दाम, जानें चांदी का भाव

Gold Price Today: अगस्त के पहले दिन महंगा हुआ सोना, 24 और 22 कैरेट के बढ़े दाम, जानें चांदी का भाव

Gold-Silver Prices Today: महीने के पहले दिन यानी एक अगस्त को बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज सोने-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। रॉयटर्स के अनुसार, हाजिर सोना (स्पॉट गोल्ड) गिरकर 4,049.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अगस्त डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी घटकर 4,107 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। घरेलू और वैश्विक बाजार में कीमतों की इस अलग-अलग चाल पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

1 अगस्त को सोने-चांदी की कीमत

24K सोना - ₹1,44,760 प्रति 10 ग्राम

22K सोना - ₹1,32,710 प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली

24K सोना ₹1,44,760 प्रति 10 ग्राम

22K सोना ₹1,32,710 प्रति 10 ग्राम

चांदी ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम

मुंबई

24K सोना ₹1,44,610 प्रति 10 ग्राम

22K सोना ₹1,32,560 प्रति 10 ग्राम

चांदी ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24K सोना ₹1,44,610 प्रति 10 ग्राम

22K सोना ₹1,32,560 प्रति 10 ग्राम

चांदी ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24K सोना ₹1,44,610 प्रति 10 ग्राम

22K सोना ₹1,32,560 प्रति 10 ग्राम

चांदी ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, 51 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा; समझें PF और पेंशन का गण‍ित

EPFO New Rule: केंद्र सरकार ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी। इस कदम से 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Gold-Silver Price Today 17 September 2026: सोना फिसला, चांदी भी हुई सस्ती; जानें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत बुधवार शाम के 4,384.60 डॉलर प्रति औंस से घटकर गुरुवार सुबह 4,311.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसी तरह चांदी भी 65.08 डॉलर प्रति औंस से फिसलकर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,470 रुपये था। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,35,275 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,34,786 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,53,600 रुपये और चांदी 2,35,140 रुपये प्रति किलो रही। दूसरी ओर, Goodreturns के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

100% टैरिफ का खौफ बेअसर! US Fed के झटके के बाद भी शेयर बाजार में तूफानी तेजी

Share Market Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लगभग सपाट रही। निफ्टी 23,200 के ऊपर बना रहा, जबकि सेंसेक्स सुबह के शुरुआती सत्र में लगभग 80 अंक ऊपर था। दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने सत्र की शुरुआत गैप-डाउन ओपनिंग के साथ की। सेंसेक्स 74,182.62 पर खुला और पिछले बंद भाव 74,336.45 के मुकाबले 80.27 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर लगभग 74,416.72 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी बुधवार के बंद भाव 23,217.60 के मुकाबले 33.25 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर लगभग 23,250.85 पर कारोबार कर रहा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast