LPG Cylinder Price Hike: दिवाली से पहले जनता को महंगाई को बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 10 रुपये का इजाफा किया है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव बढ़कर 2,820 रुपये हो गया है हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वहीं, कमर्शियल गैस महंगी होने का असर होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार पर पड़ सकता है और बाहर खाना खाने वालों की जेब पर बोझ बढ़ सकता है।
इससे पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इससे पहले 1 मई को बड़ा उछाल देखने को मिला था, जब 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम एकमुश्त 993 रुपये बढ़ा दिए गए थे। इस बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 3,000 रुपये के पार पहुंच गई थी। हालांकि, बाद में उपभोक्ताओं को कुछ राहत देते हुए कीमतों में कटौती की गई। जिसके बाद अब एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों का खर्च बढ़ सकता है।
दिल्ली
कमर्शियल सिलेंडर ₹10 महंगा, नया दाम ₹2,820
मुंबई
₹10 की बढ़ोतरी, नया दाम ₹2,774.50
कोलकाता
₹10 महंगा होकर ₹2,964 हुआ सिलेंडर
चेन्नई
₹11.50 की बढ़ोतरी, नया दाम ₹2,994.50
बेंगलुरु
₹10 की बढ़ोतरी के बाद नया दाम ₹2,908
पटना
₹10 महंगा होकर कीमत ₹3,110.50 पहुंची
लखनऊ
₹10 की बढ़ोतरी के बाद नया दाम ₹2,942.50