Search KhabarFast

Press ESC to close

AI समिट में चीनी रोबोट डॉग पेश करने को लेकर हुआ विवाद, गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

AI समिट में चीनी रोबोट डॉग पेश करने को लेकर हुआ विवाद, गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में चल रहे एआई समिट के दौरान गलगोटियास यूनिवर्सिटी को एक चीनी रोबोट डॉग को अपना बताने के आरोपों के बाद विवाद का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने सफाई जारी की है। दरअसल, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एक रोबोट डॉग को पेश किया गया था। वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह कहती नजर आईं कि इस रोबोट डॉग का नाम “ओरियन” है और इसे गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विकसित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रोबोट निगरानी और मॉनिटरिंग जैसे काम कर सकता है और कैंपस में घूमता रहता है।

यूनिवर्सिटी ने जारी किया बयान

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि ये रोबोट डॉग दरअसल चीनी कंपनी Unitree Robotics से खरीदा गया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी को आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर गैलगोटियास यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि उसने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोट डॉग को उन्होंने खुद बनाया है। बयान में कहा गया, गैलगोटियास ने यह रोबोडॉग नहीं बनाया है और न ही हमने ऐसा कोई दावा किया है। लेकिन हम ऐसे दिमाग तैयार कर रहे हैं जो भविष्य में ऐसी तकनीकें भारत में ही डिजाइन और विकसित करेंगे।

छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना- यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी ने ये भी कहा कि वह छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराने के लिए चीन, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों से अत्याधुनिक तकनीकें कैंपस में लाती रही है। हाल ही में यूनिट्री से लिया गया रोबोडॉग भी इसी दिशा में एक कदम है। यूनिट्री रोबोटिक्स एक चीनी कंपनी है जो चार पैरों वाले उन्नत रोबोट बनाती है। ये रोबोट असली जानवरों की तरह चल सकते हैं और निगरानी, औद्योगिक निरीक्षण और मनोरंजन जैसे कई काम कर सकते हैं। फिलहाल इस मामले पर बहस जारी है, लेकिन यूनिवर्सिटी का कहना है कि उनका मकसद छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है, न कि किसी तकनीक का गलत श्रेय लेना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast