Search KhabarFast

Press ESC to close

CJI को पत्र से लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक...इंडिया गठबंधन की बैठक में इन मुद्दों पर हुआ महामंथन

CJI को पत्र से लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक...इंडिया गठबंधन की बैठक में इन मुद्दों पर हुआ महामंथन

India Alliance Meeting:काफी दिनों बात इंडिया गठबंधन के नेताओं का दिल्ली में जमवाड़ा लगा। विपक्षी नेताओं की बैठक में सरकार के खिलाफ रणनीति बनाई गई और पांच विषयों पर चर्चा की गई है। इंडिया गठबंधन की बैठक में लगभग 23 राजनीतिक दल शामिल हुए। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने बैठक से दूरी बनाए रखी।

बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विधेयक को पारित नहीं होने दिया गया। सरकार के कुशासन के कारण देश में सामने आई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें एकता की भावना को आगे बढ़ाना होगा।

पांच विषयों पर हुई चर्चा

इंडिया गठबंधन की बैठक में पांच विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें SIR के मुद्दे पर सीजेआई को पत्र लिखना शामिल है। इसके अलावा विद्यार्थियों के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। वहीं, हर दो महीने में इंडिया गठबंधन की बैठक करना तय किया गया है, अगली बैठन हैदराबाद में करने की घोषणा की गई। इसके अलावा संसद सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं की नेता विपक्ष की अध्यक्षता में रोजाना बैठक होगी।  

Also read: Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

बैठक में कौन-कौन हुए शामिल

दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अबदुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। हालांकि, विपक्ष को झटका उस वक्त लगा जब डीएमके और आम आदमी पार्टी ने बैठक से किनारा कर लिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, यहां जानें धातुओं के नए रेट; फटाफट कर लें खरीदारी

Gold-Silver Price:पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव चरम पर है। इजरायल-ईरान एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सोमवार यानी 8 जून को सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोशिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3470 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया।

रेलवे अगस्त से बदलने जा रहा रिजर्वशन सिस्टम! जानें किन चीजों में किया जाएगा बदलाव?

Railway Ticket Reservation System:भारतीय रेलवे अगस्त महीने से करीब 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम को बदलने जा रहा है। 1986 से इस्तेमाल हो रहे पैंसेजर सिरजर्वेशन सिस्टम की जगह अब नया और आधुनिक सिस्टम लाने की योजना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast