Gold-Silver Price:पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव चरम पर है। इजरायल-ईरान एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सोमवार यानी 8 जून को सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोशिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3470 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 15,748 रुपए कम होकर 2.41 लाख रुपए पर आ गई है। बता दें कि 31 मई को चांदी की कीमत 2,63,350 रुपए थी। विशेषज्ञों का कहना है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण लो मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं।
लगातार गिर रहे सोने-चांदी के रेट
दरअसल, इस साल लगातार सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोने की कीमत 25000 रपए घट चूकी है। वहीं, चांदी के दाम 2025 में 2.30 रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिनों में चांदी की कीमत 1.45 लाख रुपए गिर गई है। वहीं, पिछले 8 महीने में चांदी 22 हजार रुपए सस्ती हो गई है।
Also read: Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें पूर्वानुमान
क्या है दाम के गिरावट के करण
खासतौर पर देखा जाता है कि युद्ध के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते है लेकिन, इस बार स्थिति बिल्कुल अलग है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण निवेशक जोखिल लेने से बच रहे हैं। वह अपना गोलड-सिल्वर को बेचकर कैश जमा कर रहे हैं। ताकी अनिश्चित्ता के समय उनके पास कैश रहे।
वहीं, जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊचे दाम पर अपनी होल्डिंग बेचना शूरू कर दिया। जिसके कारण सप्लाई बढ़ गई और दाम कम हो गया।