Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में फिर गरजा बुलडोजर, जमा मस्जिद के पास अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन

Delhi News: दिल्ली में फिर गरजा बुलडोजर, जमा मस्जिद के पास अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन

Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी यानी दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। जामा मस्जिद के आसपास सरकारी जमीन और पार्क पर कब्जा कर लिया गया था। जिसे अदालत ने खाली कराने का आदेश दिया था।

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुबह से ही जामा मस्जिद और उसके आसपास के इलाके से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक जगहों और पार्के से अतिक्रमण हटाया गया है।  

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन

बुलडोजर एक्शन दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुआ, जिसमें एमसीडी को जामा मस्जिद और उसके आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण का सर्वेक्षण करने और उन्हें हटाने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, एमसीडी की टीम सोमवार यानी 31 अगस्त की सुबह इलाके में पहुंची और स्मारक के आसपास के सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को हटाना शुरू किया।

कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई  

वहीं, बुलडोजर एक्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ताकी इलाके के कानून-व्यवस्था बनी रहा है और सुरक्षा में चूक ना हो। बता दें कि दिल्ली की प्रमुख मुगलकालीन ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके आसपास भीड़भाड़ वाला इलाका है। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम की ये कार्रवाई जामा मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। 
Also read: गौतम गंभीर की 12 साल की बेटी आजीन बनीं ‘फिट इंडिया एंबेसडर’, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Online Food Platform:सरकार की सख्ती का असर! अब Zomato पर नहीं मिलेंगे इस तरह के फूड आइटम

Online Food Platform: ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म कंपनी Zomato ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर ऐसे सामानों की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है, जो एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स के कैटगरी में आता है।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची जारी, लिस्ट से 47.7 लाख नाम बाहर; यहां देखें पूरा आंकड़ा

Delhi SIR: दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरे होने के बाद आज 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 1,45,10,299 मतदाताओं में से करीब 47.7 लाख नामों का हटा दिया गया हैं।

Bank Holiday: फटाफट निपटा लें अपना काम,सितंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां देखें लिस्ट

Bank Holiday: सितंबर महीने में बैंक की लंबी-चौड़ी छुट्टी रहने वाली है। अगर आपको भी बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने हैं,तो जल्दी निपटा लें। सितंबर त्योहारों के कारण 14 दिन बैंक रहने वाले हैं। आरबीआई ने बैंकों के हॉलीडे का कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast