Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:गोरखपुर में विमान हादसा! फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया; बुलाना पड़ा दूसरा प्लेन

Uttar Pradesh News:गोरखपुर में विमान हादसा! फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया; बुलाना पड़ा दूसरा प्लेन

Uttar Pradesh News: गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में टेल इम्पैक्ट मिलने के कारण उसे ग्राउंड कर दिया गया। इसके चलते गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की अगली उड़ान करीब पांच घंटे 30 मिनट देर हुई। तकनीकी जांच के बाद विमान की उड़ान रोक दी गई थी और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एयरलाइंस ने वैकल्पिक विमान का ऑप्शन दिया था।

एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार के मुताबिक, 19 अगस्त को इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2381 दिल्ली से गोरखपुर आई थी। विमान के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एयरलाइंस ने विमान वीटी-आईएलआर में तकनीकी कारणों से टेल इम्पैक्ट पाए जाने की खबर दी। इसके बाद विमान को आगे के परिचालन से हटा दिया गया।

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

दरअसल, गोरखपुर से दिल्ली के लिए अगली उड़ान 6ई 5013 का संचालन होना तय था। विमान ग्राउंड होने के कारण निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी। इससे यात्रियों को लगभग 5 घंटे 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।वहीं, स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने वैकल्पिक विमान वीटी-आईबीसी का ऑप्शन दिया था।

इन यात्रियों को रिफंड का ऑप्शन  

इसके बाद यात्रियों को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। इंतजार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस की ओर से स्नैक्स और भोजन भी दिया गया था। यात्रियों को उनकी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्प भी दिया गया। जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते थे, उन्हें नियमानुसार पूर्ण रिफंड करने का ऑप्शन दिया गया।         

Also read: UP News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय पर ED की रेड, यूपी-दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी में AAP का ‘स्कूल ठीक करो अभियान’, संजय सिंह बोले- स्कूलों की बदहाली जनता के सामने लाएंगे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ की शुरुआत की जानकारी दी।

Haryana Health: 8 MCH विंग्स के निर्माण में तेजी, 1 नवंबर तक सभी SNCU को MNCU में बदलने के निर्देश

Haryana News: हरियाणा राज्य मातृ, नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल को बड़ा बढ़ावा देने जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को 8 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग्स के निर्माण में तेजी लाने और 1 नवंबर तक सभी विशेष नवजात देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू) को मदर-न्यूबॉर्न केयर यूनिट्स (एमएनसीयू) में बदलने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast