
नई दिल्ली: किसान संगठनों ने आज पंजाब बंद का ऐलान किया है, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। यह बंद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पिछले 34 दिनों से अनशन जारी है। खनौरी बार्डर पर किसान नेताओं ने कहा कि वे अपना विरोध जारी रखने के लिए गांधीवादी तरीके का पालन कर रहे हैं और ये सरकार को तय करना है कि वह उनके नेता को हटाने के लिए बल प्रयोग करना चाहती है या नहीं। उधर, 30दिसंबर के पंजाब बंद के आह्वान को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है।
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद के आह्वान के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो सकता है, लिहाजा सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों को अपनाएं। आज के दिन कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इसलिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट्स जांच लें और यदि संभव हो तो जरूरी यात्रा ही करें।
चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए:
यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, एनएच-344यमुनानगर, इंद्री/पिपली, करनाल होते हुए जा सकते हैं।
दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए
यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला या कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।
Leave a comment