Search KhabarFast

Press ESC to close

भोजपुरी लवर्स के लिए आया शिवानी सिंह का नया गाना, ‘नौकरिये से प्यार हो गईल’ को मिले 30 लाख से ज्यादा व्यूज; माही श्रीवास्तव की अदाओं पर फैंस फिदा

भोजपुरी लवर्स के लिए आया शिवानी सिंह का नया गाना, ‘नौकरिये से प्यार हो गईल’ को मिले 30 लाख से ज्यादा व्यूज; माही श्रीवास्तव की अदाओं पर फैंस फिदा

Shivani Singh's New Song: भोजपुरी गानों के शौकीन है और शिवानी सिंह का नया गाना नहीं सुना, ऐसा कैसे हो सकता है। शिवानी सिंह का नया गाना ‘नौकरिये से प्यार हो गईल’ रिलीज हो चुका है। गाना 31 अक्टूबर 2026 को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तो वहीं, गाने के वीडियों की बात करें तो वीडियों में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। जिन्होंने अपनी अदाओं से गाने में चार चांद लगा दिए।

शिवानी सिंह का नया गाना

गाने का टाइटल और थीम 'नौकरिये से प्यार हो गइल' यानी ‘नौकरी से प्यार हो जाना’ नाम से ही पता चल रहा है कि गाना रोमांटिक और मनोरंजक से भरा है, जो युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। शिवानी सिंह की मधुर और एनर्जेटिक आवाज और माही श्रीवास्तव की परफॉरमेंस ने गाने और वीडियो को और ज्यादा आकर्षक बना दिया है।

वहीं, अब गाने को तैयार करने के प्रोसेस की बात करें तो इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है। उनके अलावा लिरिक्स अमन शर्मा के हैं। संगीत विकाश कुमार ने दिया है, जबकि गाने के निर्माते रत्नाकर कुमार है।     

Also read: बिग बी-रेखा के गाने का भोजपुरी वर्जन है 'परदेसिया', रिलीज के 5 साल बाद भी टॉप पर कायम; खेसारी लाल और शिल्पी राज ने दी थी आवाज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

Matrubhumi Trailer: वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार, गलवान संघर्ष की कहानी लेकर आ रही 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज

Galwan Valley clash: सलमान खान-स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को रिलीज़ कर दिया है। इसमें साल 2020 के गलवान वैली क्लैश से प्रेरित एक इंटेंस वॉर ड्रामा की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में सलमान को कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के रूप में एक कमांडिंग आर्मी अवतार में दिखाया गया है, जिन्होंने गलवान वैली क्लैश के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट को लीड किया था।

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। जिस पर सलमान खान में चुप्पी तोड़ते हुए सारी बातें क्लियर कर दी है। दरअसल, एक्टर ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म चीन के खिलाफ कोई रुख अपनाती है या सरकार ने मेकर्स पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने का दबाव डाला है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'बकवास' बताया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast