Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के वोटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

हरियाणा के वोटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

 

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। यह प्रावधान सभी पात्र नागरिकों पर लागू होगा  चाहे उनका नाम पहले किसी मतदाता सूची में शामिल रहा हो या नहीं।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे एसआईआर के दौरान या इसके बाद मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए नए सिरे से फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन करना होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 भरने मात्र से किसी प्रकार की गलत घोषणा या कानूनी कार्रवाई का आधार नहीं बनेगा। इस संबंध में माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निलोतपल दत्ता एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग एवं अन्य (W.P. (C) No. 14955/2026, निर्णय दिनांक 14.10.2026) के मामले में भी यही स्थिति स्पष्ट की गई है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा केवल इस आधार पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी कि आवेदक का नाम पहले मतदाता सूची में शामिल था और उसने एसआईआर के दौरान अथवा उसके बाद फॉर्म-6 प्रस्तुत किया है। हालांकि, इसके लिए यह आवश्यक है कि संबंधित मतदाता का नाम किसी अन्य संसदीय व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज न हो तथा उसके द्वारा की गई घोषणा कानून के अनुरूप हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस स्पष्टीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति या आशंका न रहे और कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने से वंचित न रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि यह स्पष्टीकरण उन सभी पात्र मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनका नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाता है। ऐसे मतदाता अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी विशेष अभियान अथवा मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, बिहार में बाढ़ से लेकर उद्योगों तक पर किया बड़ा ऐलान

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आदरणीय नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि आपके द्वारा बिहार के विकास और सुशासन के लिए किए गए कार्यों तथा सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी! पुराने फलदार बागानों को मिलेगा नया जीवन, सरकार देगी 40% अनुदान

Bihar News: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कृषि विभाग राज्य में पुराने एवं कम उत्पादकता वाले फलदार बागानों के जीर्णोद्धार और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेष पहल कर रही है। कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत किसानों को बागानों के कायाकल्प के लिए विभिन्न कार्यों पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आम एवं लीची जैसे पुराने फलदार बागानों को वैज्ञानिक तरीके से विकसित करना, पेड़ों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा फल उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि करना है।

Haryana News: SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरने पर नहीं होगी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। यह प्रावधान सभी पात्र नागरिकों पर लागू होगा  चाहे उनका नाम पहले किसी मतदाता सूची में शामिल रहा हो या नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast