Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा रोडवेज की कल और परसों नहीं होगी हड़ताल, बैठक के बाद की गई स्थगित

Haryana News: हरियाणा रोडवेज की कल और परसों नहीं होगी हड़ताल, बैठक के बाद की गई स्थगित

Haryana News: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों और यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं और परिवहन विभाग के आयुक्त के बीच हुई बैठक के बाद कल और परसों होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी गई है। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद यूनियन नेताओं ने फिलहाल हड़ताल टालने का फैसला लिया।

अब 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर आगे बातचीत की जाएगी। फिलहाल हड़ताल स्थगित होने से प्रदेश में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका टल गई है और यात्रियों को राहत मिली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हरियाणा में STP के पास अब नहीं फैलेगी दुर्गंध! 24 प्लांटों में लगेंगे एक्टिवेटेड कार्बन सिस्टम, 38.65 करोड़ होंगे खर्च

Haryana News:हरियाणा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के आसपास रहने वाले लोगों और किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने एसटीपी से निकलने वाले ट्रीटेड वेस्ट वाटर की दुर्गंध कम करने और उसकी गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश के 24 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में एक्टिवेटेड कार्बन आधारित सिस्टम लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 38.66

Haryana News: हरियाणा में खुले में कचरा जलाने वालों की अब खैर नहीं, प्रदूषण फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि खुले में कचरा जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन और किसानों को आगाह करते हुए कहा कि धान कटाई के पीक सीजन में पराली प्रबंधन के निर्धारित उपाय अपनाएं और ठोस कचरे को खुले में जलाने से पूरी तरह परहेज करें। डीसी ने नगर परिषद बहादुरगढ़ सभागार में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast