Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग का विस्तार...फोरलाइन प्रोजेक्ट से यात्रियों का सफर बनेगा आसान; हरियाणा के 21 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग का विस्तार...फोरलाइन प्रोजेक्ट से यात्रियों का सफर बनेगा आसान; हरियाणा के 21 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण

Delhi-Ambala rail route: ट्रेनों की बढ़ती भीड़, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों के सुविधाजनक सफर के लिए दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेलमार्ग को फोरलेन करने की तैयारी की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के 21 गांवों की जमीनों को अधिग्रहित किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। इन जमीनों के लिए तहसील के 5, सोनीपत के 10 और गन्नौर के 6 गांवों को चुना गया है। 

बता दें, दिल्ली-अंबाला रूट उत्तर भारत का एक व्यस्त रेलमार्ग है। इसका रूट ज्यादातर डबल लाइन वाला है, लेकिन फोरलेन के तैयार होने से ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और यात्रियों की भीड़ भी कम होगी। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा और सफर भी बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल और अंबाला के बीच की यात्रा और ज्यादा आसान हो जाएगी। इसके अलावा इस लेन से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर जाने वाले रेल यात्रियों की फायदा पहुंचेगा।

Also read: Haryana News: हरियाणा में खुले में कचरा जलाने वालों की अब खैर नहीं, प्रदूषण फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

कितना हो सकता है खर्चा?

दिल्ली से अंबाला तक के रेलमार्गों पर दो लेन पहले से ही मौजूद है। लेकिन अब दो और लेन जोड़ने के लिए कुल खर्चा करीब 5983 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में सब्जी मंडी से अंबाला कैंट के बीच दो लेनों का निर्नाण किया जाएगा। फिलहाल, दिल्ली-अंबाला रूट की लंबाई 197 किलोमीटर है, लेकिन फोर लाइन रेलवे ट्रैक बनने के बाद इसकी कुल लंबाई 420.41 किमी हो जाएगी। इसके अलावा 02 रेलवे ओवरब्रिज और 77 अंडर ब्रिज बनाएं जाएंगे।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्रयागराज-रायबरेली रूट पर बड़ी खुशखबरी, डबल लाइन पर शुरू हुआ काम, तीन फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज

Prayagraj Raebareli double line: प्रयागराज से लखनऊ और रायबरेली की ओर रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। फाफामऊ से रायबरेली रेलखंड के दोहरीकरण का काम अब जमीन पर तेज हो गया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब रेलवे ने ट्रैक के लिए अर्थ फिलिंग और नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर दिया है।

Uttarakhand News: CM धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया शुभारंभ, पत्रकारों के लिए 2 अहम घोषणाएं भी की

CM Dhami: उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही उनकी कामना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Uttarakhand News: कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, जॉर्ज एवरेस्ट की लीज रद्द की मांग की, धामी सरकार पर लगाए आरोप

Uttarakhand News: उत्तराखंड की कांग्रेस कमेटी के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज 05 नवंबर 2026 गुरूवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए धामी सरकार पर राज्य की बेशकीमती जमीनों को औने-पौने दामों पर बेचने का आरोप लगाते हुए सरकार के निर्णयों को निरस्त करने की मांग की। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 154 के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्ति आपमें निहित है और अनुच्छेद 166 के अनुसार राज्य सरकार की समस्त कार्यवाही आपके नाम से होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast