Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बी-रेखा के गाने का भोजपुरी वर्जन है 'परदेसिया', रिलीज के 5 साल बाद भी टॉप पर कायम; खेसारी लाल और शिल्पी राज ने दी थी आवाज

बिग बी-रेखा के गाने का भोजपुरी वर्जन है 'परदेसिया', रिलीज के 5 साल बाद भी टॉप पर कायम; खेसारी लाल और शिल्पी राज ने दी थी आवाज

Bhojpuri Song Pardesiya: क्या आप भी भोजपुरी सॉन्ग सुनते है? अगर हां, तो आपने खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाना ‘परदेसिया’ तो जरूर सुना होगा, जिसे 18 मई 2021 को रिलीज किया गया था। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसद किया और आज भी कई यूजर्स इसे रिपीट पर सुनते है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 7.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन क्या आप इस गाने की बैक स्टोरी जानते है। दरअसल, भोजपुरी का ‘परदेसिया’ गाना बॉलीवुड के गाने 'परदेसिया' से इंस्पायर्ड था। जिसे अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ फिल्माया गया था।

खेसारी लाल और शिल्पी राज 'परदेसिया' गाना  

भोजपुरी का 'परदेसिया' गाना साल 18 मई 2021 को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के वीडियो में खेसारी और श्वेता माहरा को कास्ट किया गया था। म्यूजिक को आर्य शर्मा ने रियरेंज किया है, जबकि लिरिक्स विजय चौहान के हैं। तो वहीं, वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी लकी विश्वकर्मा ने संभाली। वीडियो में खेसारी और श्वेता की केमिस्ट्री को लोगों नेे काफी पसंद किया। साथ ही, इस गाने को अपनी आवाज देने वाले कलाकारों की भी खूब वाहवाही हुई। जिससे गाने को अभी तक 7 करोड़ 40 लाख व्यूज मिल गए हैं। यानी पांच साल पहले रिलीज हुआ ये गाना आज भी टॉप पर बना हुआ है। 

https://youtu.be/Z0pyBemtmp8?si=hIaxxZgA_NKeXhNL  

अमिताभ -रेखा के गाने से हैं कनेक्शन

इस गाने की सबसे खास बात यह है कि यह बॉलीवुड की फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ के सुपरहिट गाने ‘परदेसिया’ से इंस्पायर्ड था। यह फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी, जिसमें मुख्ल कलाकार अमिताभ बच्चन और रेखा थे। इस फिल्म के गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। जबकि इसका म्यूजिक राजेश रोशन का था और गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। ये गाना भी सुपरहिट रहा और आज भी लोग चहकते हुए इस गाने को सुनते है।     

Also read: 90s Old Song: कुंवारे लड़के लड़कियों की पहली मोहब्बत का निशानी, 90 के दशक का वो रोमांटिक गाना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

Matrubhumi Trailer: वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार, गलवान संघर्ष की कहानी लेकर आ रही 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज

Galwan Valley clash: सलमान खान-स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को रिलीज़ कर दिया है। इसमें साल 2020 के गलवान वैली क्लैश से प्रेरित एक इंटेंस वॉर ड्रामा की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में सलमान को कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के रूप में एक कमांडिंग आर्मी अवतार में दिखाया गया है, जिन्होंने गलवान वैली क्लैश के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट को लीड किया था।

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। जिस पर सलमान खान में चुप्पी तोड़ते हुए सारी बातें क्लियर कर दी है। दरअसल, एक्टर ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म चीन के खिलाफ कोई रुख अपनाती है या सरकार ने मेकर्स पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने का दबाव डाला है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'बकवास' बताया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast