Search KhabarFast

Press ESC to close

Google की लाखों की नौकरी को मारी ठोकर, आखिर किस सपने के लिए छोड़ी मोटी सैलरी?

Google की लाखों की नौकरी को मारी ठोकर, आखिर किस सपने के लिए छोड़ी मोटी सैलरी?

Google Empolyee Left Job:स्टार्टअप्स के इस दौर में नौकरी छोड़ देना कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन ये खबर आती है कि लाखों का पैकेज छोड़ शख्स ने शुरू किया अपना कारोबार। नौकरी छोड़ने के पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं। ऐसी ही कहनी हैा पंखुड़ी जैन मेहता की। जिन्होंने गूगल से नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है।

पंखुड़ी जैन मेहता ने सोशल मीडिया पर कहा कि कंपनी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था और उन्हें यहां के लोग, सुविधाएं और फायदे याद आएंगे। उन्होंने कंमनी में अपने आखिरी दिन का दिनचर्या बताया। पांखुड़ी जैन मेहता ने कहा कि इस सफर के दौरान वह ज्यादा समझदार और परिपक्व हुई। उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़ना आसान नहीं है। इस फैसले के साथ उनके मन में शुक्रगुजारी और एक तरह का खालीपन भी।  

दूसरी नौकरी ज्वाइन नहीं करेगी

पांखुड़ी जैन मेहता ने कहा कि वह किसी नई नौकरी को ज्वाइन करने से पहले कुछ समय का ब्रेक लेंगी और अपनी बेटी के साथ ज्यादा समय गुजारेंगी। उनका कहना है कि काम की व्यस्तता के कारण वह अपनी बेटी के साथ समय नहीं बिता पाई। वह अपनी सेहत भी ध्यान देना चाहती है। पंखुड़ी ने वीडियो में आगे की योजनाओं को लेकर बदलाव के संकेत दिए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह आगे क्या करने वाली है।      

कंटेंट क्रिएशन रखेंगी जारी  

पांखुड़ी जैन मेहता ने कहा कि वह नौकरी छोड़ने के बाद भी कंटेट क्रिएशन करती रहेंगी। वह अपने काम को जारी रखना चाहती है। अपने वीडियों के आखिर में उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हार मानने वालों में से नहीं है और आगे की यात्रा को लेकर उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी घबराई हुई हैं।    

  Also read: किलर लुक में भारत की सड़कों पर दिखेगी Harley Davidson Sprint 440, जानें कीमत और माइलेज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Delhi Paharganj Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में रविवार को एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं,

CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhath Puja 2026 : लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ की अद्भुत भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली में विभिन्न छठ घाटों पर देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी में बने घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

छठ पूजा पर दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो अब सुबह 4:30 बजे से, जानिए पूरा शेड्यूल

Chhath Puja Metro Timing: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ी राहत दी है। DMRC ने ऐलान किया है कि सोमवार, 16 नवंबर को 'ऊषा अर्घ्य' के दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast