Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह के बाद अब विवादों के घेरे में फंसे खेसारी लाल, फीमेल फैंस को कहा-ये छोटी है, लेकिन इसका...

पवन सिंह के बाद अब विवादों के घेरे में फंसे खेसारी लाल, फीमेल फैंस को कहा-ये छोटी है, लेकिन इसका...

Khesarilal YadavControversy: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी स्टेज पर दो महिला प्रशंसकों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी एक फैन से कहते हैं, "ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। हाइट देखो, बाल देखो, चेहरा भी बड़ा है।" इसके बाद वे फैन से गले लगने की बात कहते हैं और कुछ ऐसी टिप्पणियां करते हैं, जिन्हें यूजर्स ने अश्लील और आपत्तिजनक बताया है। वीडियो के अंत में खेसारी भीड़ की ओर देखकर कहते हैं, "जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी, जहां चाहूं, वहां पकड़ लूं।"

सोशल मीडिया पर गुस्सा, इंडस्ट्री पर सवाल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खेसारी की कड़ी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणियों को असंवेदनशील और अनुचित करार दिया है। कुछ ने उनकी सोच पर सवाल उठाए, तो कुछ ने भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि को ही निशाने पर लिया। सोशल मीडिया पर खेसारी के अन्य पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिससे विवाद और गहराता जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि ऐसी हरकतें इंडस्ट्री की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव विवादों में फंसे हैं। इससे पहले उनका नाम अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा गया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और अफेयर की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि खेसारी और आकांक्षा सिर्फ अच्छे दोस्त और सह-कलाकार थे। चूंकि खेसारी शादीशुदा हैं, उस वक्त भी यह विवाद काफी चर्चा में रहा था।

खेसारी का जवाब का इंतजार

वायरल वीडियो और बढ़ते विवाद के बीच अब सभी की नजरें खेसारी लाल यादव के जवाब पर टिकी हैं। प्रशंसकों और आलोचकों को इंतजार है कि वे इस मामले पर क्या सफाई देंगे। भोजपुरी इंडस्ट्री, जो पहले भी कई विवादों का सामना कर चुकी है, एक बार फिर सवालों के घेरे में है। क्या खेसारी इस तूफान को शांत कर पाएंगे, यह देखना बाकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपनी शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही थी। साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलमान खान डर गया। जो डर गया वो मर गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

राम कपूर का दर्दनाक खुलासा, बोले- 'मैंने पिता की मौत की योजना बनाने में उनकी मदद की'

टीवी और फिल्म अभिनेता राम कपूर ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला खुलासा किया। शो के दौरान राम कपूर ने अपने पिता की बीमारी और उनके आखिरी समय को याद करते हुए ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट भावुक हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast