Search KhabarFast

Press ESC to close

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अंजना सिंह का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की एआई (AI) से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं। इसके साथ ही उनके और उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इन लोगों के नाम भी शिकायत में दर्ज

अंजना सिंह ने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के अलावा उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव के नाम भी शामिल किए हैं। उन्होंने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन अभियान चलाया गया। अभिनेत्री का कहना है कि वह इस मामले से जुड़े सभी डिजिटल सबूत, जैसे सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और स्क्रीनशॉट, पुलिस को सौंपेंगी ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

पूरा परिवार हुआ परेशान

अंजना सिंह के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी निजी राय रखी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और ट्रोलिंग शुरू हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी को भी निशाना बनाया गया, जिससे पूरे परिवार को मानसिक और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंजना सिंह ने की ये मांग

अंजना सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से यह भी मांग की है कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजा जाए। उनका कहना है कि डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने से आईपी एड्रेस, लॉगिन डिटेल, डिवाइस और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई जा सकेगी, जिससे मामले की सही जांच करने में मदद मिलेगी।

क्यों शुरू हुआ विवाद?

बता दें कि अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद पहले भी चर्चा में रह चुका है। हालिया पॉडकास्ट में दिए गए बयानों के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि, इस पूरे मामले में खेसारी लाल यादव या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस शिकायत और आरोपों पर खेसारी लाल यादव अपना पक्ष कब और किस तरह रखते हैं।

Also read: NEET आंदोलन पर बोलीं आलिया भट्ट, कहा- छात्रों का साहस पूरे देश के लिए प्रेरणा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

मृणाल और यशस्वी की डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अफवाहों पर भरोसा न करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दोनों के डेटिंग करने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast