Search KhabarFast

Press ESC to close

राम कपूर का दर्दनाक खुलासा, बोले- 'मैंने पिता की मौत की योजना बनाने में उनकी मदद की'

राम कपूर का दर्दनाक खुलासा, बोले- 'मैंने पिता की मौत की योजना बनाने में उनकी मदद की'

Lock Upp Emotional Moments: टीवी और फिल्म अभिनेता राम कपूर ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला खुलासा किया। शो के दौरान राम कपूर ने अपने पिता की बीमारी और उनके आखिरी समय को याद करते हुए ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट भावुक हो गए। शो में जब पिता से जुड़ा कीवर्ड सामने आया तो राम कपूर ने अपनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता को 63 साल की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था। बीमारी का ऑपरेशन संभव नहीं था, इसलिए उन्हें 18 बार कीमोथेरेपी दी गई। इलाज के बाद कैंसर लगभग खत्म हो गया था और उनके पिता ने करीब 73 साल तक अच्छी जिंदगी जी। 

बीमारी से काफी परेशान थे पिता

राम ने बताया कि कुछ साल बाद कैंसर दोबारा लौट आया। इस बार हालात पहले जैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय उनके पिता सिंगापुर में थे और बीमारी से काफी परेशान थे। उस दौरान उनके पिता ने उनकी पत्नी गौतमी को फोन करके राम से बात करने की इच्छा जताई। राम कपूर ने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि वह अब और जीना नहीं चाहते और उन्हें अकेले इस फैसले का सामना करने में डर लग रहा था। राम ने कहा, "उन्होंने मुझसे सीधे पूछा- क्या तुम मेरी मौत में मेरी मदद कर सकते हो?" यह सुनकर वह भी हैरान रह गए थे।

पिता ने राम पर किया भरोसा

अभिनेता ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वह उनके आखिरी समय में उनके साथ रहें। राम ने कहा कि उनके पिता को मौत से डर नहीं था, बल्कि उन्हें इस बात का डर था कि अगर परिवार को पता चला तो कोई उन्हें यह कदम उठाने नहीं देगा। इसलिए उन्होंने राम पर भरोसा किया। राम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता का हाथ पकड़कर उनके आखिरी समय तक उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि अंतिम संस्कार के दौरान कोई रोए नहीं और उन्हें उसी दिन दफनाया जाए जिस दिन उनका निधन हो।

मां और बहन नहीं करती बात

इस घटना को याद करते हुए राम भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि इस बात को पांच साल से ज्यादा समय हो चुका है और उनकी मां और बहन आज भी उनसे बात नहीं करतीं। लेकिन राम का मानना है कि उन्होंने अपने पिता के लिए जो किया, वह एक बच्चे के तौर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें जिंदगी और मौत को करीब से समझने का मौका दिया। राम ने बताया कि अपने पिता की वजह से उन्होंने अपनी ताकत पहचानी और अब उन्हें मौत से डर नहीं लगता। 

Also read: Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast